Fujifilm X-E5 कैमरा भारत में लॉन्च: इसमें है 40.2MP सेंसर और 6.2K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, जानें कीमत

Fujifilm X-E5 में ऑटोफोकस सिस्टम को और एडवांस किया गया है। इसमें हाइब्रिड एएफ सिस्टम दिया गया है जो फेज डिटेक्शन और कॉन्ट्रास्ट डिटेक्शन दोनों को मिलाकर काम करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2025 18:47 IST
ख़ास बातें
  • Fujifilm X-E5 की कीमत 1,59,999 रुपये (बॉडी ओनली) रखी गई है
  • यह सिल्वर और ब्लैक दो कलर ऑप्शन में मिलेगा
  • कैमरा Fujifilm ई-शॉप, अमेजन, फ्लिपकार्ट और ऑथराइज्ड रिटेलर्स पर उपलब्ध

Fujifilm X-E5 की कीमत 1,59,999 रुपये (बॉडी ओनली) रखी गई है

Photo Credit: Fujifilm

Fujifilm ने भारत में अपना नया मिररलेस कैमरा X-E5 लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की X सीरीज का नया मॉडल है जिसे हल्के और कॉम्पैक्ट डिजाइन में तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि X-E5 को रोजाना इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के साथ-साथ प्रोफेशनल शूटिंग के लिए भी बनाया गया है। इसमें 40.2 मेगापिक्सल का APS-C X-Trans CMOS 5 HR सेंसर दिया गया है जो X-Processor 5 के साथ काम करता है। कैमरा में फाइव-एक्सिस इन-बॉडी इमेज स्टेबलाइजेशन दी गई है जो सेंटर में सात स्टॉप और किनारों पर छह स्टॉप तक स्टेबलाइजेशन देती है। इसके साथ ही वीडियो के लिए डिजिटल स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट भी है।

Fujifilm X-E5 की कीमत 1,59,999 रुपये (बॉडी ओनली) रखी गई है। यह सिल्वर और ब्लैक दो कलर ऑप्शन में मिलेगा। कैमरा Fujifilm ई-शॉप, अमेजन, फ्लिपकार्ट और देशभर के ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा। 

Fujifilm X-E5 में ऑटोफोकस सिस्टम को और एडवांस किया गया है। इसमें हाइब्रिड एएफ सिस्टम दिया गया है जो फेज डिटेक्शन और कॉन्ट्रास्ट डिटेक्शन दोनों को मिलाकर काम करता है। साथ ही इसमें सब्जेक्ट रिकग्निशन फीचर है जो चेहरे, आंखों, जानवरों, वाहनों और ड्रोन को पहचान सकता है। X-E5 कैमरा लगातार शूटिंग में 3 फ्रेम प्रति सेकंड से लेकर 20 फ्रेम प्रति सेकंड तक की स्पीड देता है, जो शटर मोड पर निर्भर करती है।

वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए Fujifilm कैमरा 6.2K पर 30fps तक शूट कर सकता है। इसके अलावा इसमें DCI 4K 60fps और फुल एचडी 240fps तक की रिकॉर्डिंग सपोर्ट है। कैमरा 10-बिट और 8-बिट वीडियो कोडिंग के साथ आता है और H.264 व H.265 फॉर्मेट में रिकॉर्ड करता है। इसके साथ HDMI आउटपुट (4:2:2 10-बिट) का सपोर्ट भी दिया गया है। डिस्प्ले के लिए इसमें 0.39-इंच OLED व्यूफाइंडर दिया गया है जिसमें 2.36 लाख डॉट्स हैं। इसके साथ 3-इंच टिल्टिंग टचस्क्रीन LCD दी गई है जो 180 डिग्री तक घूम सकती है।

X-E5 में सराउंड व्यू मोड भी दिया गया है जो फ्रेम के बाहर का एरिया भी दिखाता है। कैमरा में फ्रंट कंट्रोल लीवर, प्रिसिजन-कट फिल्म सिमुलेशन डायल और फ्लश-माउंटेड व्यूफाइंडर कंट्रोल्स भी दिए गए हैं। X-E5 में 20 फिल्म सिमुलेशन मोड्स मिलते हैं जिनमें प्रोविया, वेल्विया, एस्टिया, क्लासिक क्रोम, एक्रोस और एटर्ना जैसे मोड शामिल हैं।

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए कैमरा में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी-सी (10Gbps), HDMI Type-D और 3.5mm माइक/रिमोट जैक दिए गए हैं। इसमें NP-W126S बैटरी मिलती है जो करीब 310-400 फोटो या 45-80 मिनट वीडियो रिकॉर्डिंग का बैकअप देने का दावा करती है। कैमरा का वजन 445 ग्राम है और इसका साइज 124.9×72.9×39.1mm है।

Fujifilm X-E5 की भारत में क्या कीमत है?

Fujifilm X-E5 की कीमत भारत में 1,59,999 रुपये (बॉडी ओनली) रखी गई है

Fujifilm X-E5 किन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है?

यह कैमरा दो कलर वेरिएंट्स - सिल्वर और ब्लैक में खरीदा जा सकता है

Advertisement

क्या Fujifilm X-E5 वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए अच्छा है?

हां, कैमरा 6.2K 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और DCI 4K 60fps तक सपोर्ट करता है। इसमें डिजिटल स्टेबलाइजेशन भी दिया गया है

X-E5 कैमरा में कौन-सा सेंसर दिया गया है?

इसमें 40.2 मेगापिक्सल का APS-C X-Trans CMOS 5 HR सेंसर और X-Processor 5 दिया गया है

Fujifilm X-E5 की बैटरी लाइफ कितनी है?

इसमें NP-W126S बैटरी दी गई है जो करीब 310-400 फोटो या 45-80 मिनट तक वीडियो रिकॉर्डिंग का बैकअप देती है

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  12. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  13. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  14. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.