Zoom 5.0 लॉन्च, बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स दिए जाने के दावे

कंपनी ने सुरक्षा समस्या को दूर करने के लिए 90 दिन की योजना शुरू की है, और इसके लिए कंपनी ने Facebook के पूर्व सिक्योरिटी चीफ Alex Stamos को एडवाइज़र के तौर पर नियुक्त किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2020 13:40 IST
ख़ास बातें
  • Zoom ने अपग्रेड किया AES 256-bit GCM एनक्रिप्शन स्टैंडर्ड
  • Zoom 5.0 इस हफ्ते ही होगा रिलीज
  • 90 दिनों में प्लेटफॉर्म को और सिक्योर बनाने की योजना

"Zoombombing" जैसे समस्या को लेकर सवालों के घेरे में है Zoom ऐप

Zoom पिछले कुछ समय से सुरक्षा कारणों को लेकर सवालों के घेरे में है, हर कोई ज़ूम ऐप इस्तेमाल न करने की सलाह दे रहा है। बड़ी-बड़ी सुरक्षा एजेंसियों ने भी सरकारी अधिकारियों को इस ऐप का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। इस बीच बुधवार को ज़ूम ने अपने Video Communications में ऐलान किया कि वह अपने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप में एनक्रिप्शन फीचर्स अपग्रेड कर रहे हैं, ताकि डेटा को बेहतर प्रोटेक्शन प्रदान की जा सके और टेम्परिंग के खिलाफ भी प्रोटेक्शन प्रदान की जा सके। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि इस ऐप का नया वर्ज़न Zoom 5.0 है, जिसे इस हफ्ते के अंदर रिलीज़ कर दिया जाएगा। नए वर्ज़न में बेहतर एनक्रिप्शन, डेटा राउटिंग कंट्रोल, इम्प्रूव्ड होस्ट कंट्रोल के साथ कई फीचर्स मिलेंगे।

आपको बता दें, Zoom ऐप का इस्तेमाल करने वालों की संख्या पिछले तीन महीनों में 10 मिलियन डेली यूज़र्स से बढ़कर 200 मिलियन डेली यूज़र्स तक पहुंच गई है। हालांकि, सुरक्षा शोधकर्ताओं द्वारा इसमें बग पाए जाने के बाद यूज़र्स की संख्या में कमी आई है। वहीं, कंपनी यह बताने में भी असफल रही है कि उसकी सर्विस एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड नहीं थी।
Advertisement

इस ऐप में "Zoombombing" जैसी समस्याएं देखने को मिली, जिसमें बिना बुलाए सदस्य कॉन्फ्रेसिंग का हिस्सा बन जाते थे। इस वजह से कुछ कंपनियों, स्कूल व सरकारों ने इसका इस्तेमाल करना बंद कर दिया।

कंपनी ने सुरक्षा समस्या को दूर करने के लिए 90 दिन की योजना शुरू की है, और इसके लिए कंपनी ने Facebook के पूर्व सिक्योरिटी चीफ Alex Stamos को एडवाइज़र के तौर पर नियुक्त किया है। मार्केट में इस ऐप की भिड़़ंत Microsoft Teams और Cisco के Webex जैसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप से होती है।
Advertisement

ज़ूम ने कहा कि उन्होंने अपने यूज़र इंटरफेस में कई बदलाव किए हैं, जिसमें पासवर्ड प्रोटेक्शन और बिन बुलाए सदस्य की जांच के लिए ज्यादा कंट्रोल प्रदान किया है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव है AES 256-bit GCM एनक्रिप्शन स्टैंडर्ड।
Advertisement

अन्य बदलावों में ज़ूम सिक्योरिटी फीचर को एक्सेस करने के लिए एक सिक्योरिटी आइकन दिया गया है, एक डिफॉल्ट-ऑन वेटिंग रूम दिया गया है, क्लाउड रिकॉर्डिंग के लिए पासवर्ड की सुविधा दी गई है, कॉन्टेक्ट साझा करने के लिए अकाउंट सिक्योर किया गया है। कंपनी का कहना है कि कुछ फीचर्स तो उपलब्ध भी करा दिए गए हैं।

ज़ूम के सीईओ Eric S. Yuan ने कहा, "मुझे बहुत गर्व है कि हम 90 दिन के इस प्लान तक पहुंचे, यह केवल शुरुआत है। हम एक ऐसा व्यवसाय बनाना चाहते हैं, जो ग्राहकों को खुशी प्रदान करे। हम अपने ग्राहकों का विश्वास कमाना चाहते हैं और उन्हें खुशियां प्रदान करना चाहते हैं।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Zoom, Encryption, Data Security

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  2. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  3. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  5. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  7. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  8. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  10. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.