Coronavirus Lockdown में राहत, मुफ्त में देखें YouTube Originals

COVID-19 यानी कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में इस वक्त लॉकडाउन है, जिस कारण हर कोई अपने घरों में बंद है। ऐसे में बाहर की दुनिया से जुड़ने और मनोरंजन के लिए ज्यादातर लोग इंटरनेट व सोशल मीडिया साइट्स पर ही निर्भर कर रहे हैं।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2020 12:39 IST
ख़ास बातें
  • YouTube's Premium सब्सक्रिप्शन का हिस्सा हैं यूट्यूब ऑरिजनल शो
  • यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की कीमत 129 रुपये प्रति महीना है
  • कोरोना वायरस के चलते यूट्यूब ने उठाया ये कदम

COVID-19 की वजह से भारत में 14 अप्रैल तक लागू रहेगा लॉकडाउन

Coronavirus Lockdown के बीच घर में बंद लोगों की बोरियत दूर करने के लिए अब YouTube ने एक बड़ा कदम उठाया है। एक ऑनलाइन रिपोर्ट की मानें, तो अब यूट्यूब ने दर्शकों के लिए अपने ऑरिज़नल शो का एक्सेस मुफ्त में खोल दिया दिया है, जिसमें कई यूट्यूब ऑरिज़न जैसे मर्डर मिस्ट्री कॉम्पिटिशन शो 'एस्केप द नाइट', 'स्टेप अप: हाई वाटर', और 'इम्पल्स' आदि शामिल हैं। आपको बता दें कि ये शो पहले केवल उन लोगों के लिए उपलब्ध थे, जिन्होंने YouTube Premium सब्सक्रिप्शन लिया हुआ था। यह फ्री एक्सेस 8 अप्रैल यानी बुधवार से लाइव हो गया है, जो कि कुछ सीमित समय के लिए ही चालू रहेगा। हालांकि, यूट्यूब ने इसकी कोई निश्चित तारीख तय नहीं की है।

आपको बता दे कि YouTube जिन शो को मुफ्त में कोरोना वायरस महामारी की वजह से पेश कर रहा है, असल में वे YouTube's Premium सब्सक्रिप्शन का हिस्सा है। भारत में यह सब्सक्रिप्शन 129 रुपये प्रति माह में मिलती है। हालांकि, COVID-19 यानी कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में इस वक्त लॉकडाउन है, जिस कारण हर कोई अपने घरों में बंद है। ऐसे में बाहर की दुनिया से जुड़ने और मनोरंजन के लिए ज्यादातर लोग इंटरनेट व सोशल मीडिया साइट्स पर ही निर्भर कर रहे हैं। इन परिस्थितयों को देखते हुए यूट्यूब ने अपना प्रीमियम कॉन्टेंट कुछ समय के लिए मुफ्त में खोल दिया है, ताकि इस संकट के समय में लोग बेहतर कॉन्टेंट का लाभ उठा सके।

यूट्यूब के ऑरिज़नल कॉन्टेंट ग्लोबल हेड Susanne Daniels का कहना है कि फैन-फेवरेट ऑरिज़नल अब लोगों के लिए मुफ्त में उपलब्ध करा दिया गया है। हम दुनिया भर में सभी यूज़र्स के लिए मनोरंजन की पेशकश करते हुए सुरक्षा को बढ़ावा देना ज़ारी रखेंगे।
 

यह है YouTube Originals की पूरी लिस्ट जो हर यूज़र के लिए है उपलब्धः

एस्केप द नाइट  (Escape the Night)
Advertisement

मैटपैट गेम लैब (Matpat's Game Lab)

स्टेप अप: हाई वाटर (Step Up: High Water)
Advertisement

इम्पल्स (Impulse)

Advertisement
शेरवूड (Sherwood)

साइडस्वाइप्ड (Sideswiped)
Advertisement

द साइडमैन शो (The Sidemen Show)

फोरसम  (Foursome)

मी एंड माई ग्रैंडपा (Me and My Grandma)

एफ2 फाइंडिंग फुटबॉल (F2 Finding Football)

ओवर थिंकिंग विथ कैट एंड जून (Overthinking with Kat & June)

द फेक शो (The Fake Show)

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि YouTube इसके साथ किड्स और फैमिली ऑरिज़नल शो को भी ओपन कर रहा है, जिनमें 'We Are Savvy,' 'Hyperlinked,' 'Fruit Ninja Frenzy Force' और 'Kings of Atlantis' आदि शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , YouTube, Coronavirus, COVID 19
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  2. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  3. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  4. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  5. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  6. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  7. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  8. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  9. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  10. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.