यूट्यूब गो ऐप लॉन्च, अब कम डेटा खर्च कर लें वीडियो का मज़ा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 27 सितंबर 2016 13:36 IST
गूगल इंडिया ने मंगलवार को ख़ास भारत के लिए यूट्यूब गो ऐप बनाए जाने की जानकारी दी। इसे अगले साल आम यूज़र के लिए रोल आउट किया जाएगा। यूट्यूब गो ऐप के लिए गूगल ने 'मज़े उड़ाओ डेटा नहीं' टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। इस ऐप में यूज़र यूट्यूब वीडियो देखने के साथ उन्हें अपने दोस्तों के साथ साझा भी कर पाएंगे। इस ऐप की सबसे अहम खासियत कम डेटा खपत होगी।

ऐप लॉन्च करते हुए कंपनी ने बताया कि इस ऐप को भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी समस्या को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसके साथ  पारदर्शिता का ख्याल रखा गया है और यूज़र को डेटा खपत नियंत्रित करने का भी आधिकार मिलेगा। ऐप में एक नया फ़ीचर होगा जिसकी मदद से यूज़र बिना डेटा खपत किए किसी भी वीडियो को अपने दोस्तों या परिवार के लोगों के साथ साझा कर पाएंगे।
Advertisement

कंपनी ने इस ऐप के लिए एक साइनअप पेज की शुरुआत की है। यहां पर जाकर यूज़र रजिस्टर कर सकते हैं। ऐप को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने पर यूज़र को इत्तला किया जाएगा।

अच्छी बात यह है कि यूज़र वीडियो को देखने या सेव करने से पहले प्रिव्यू वीडियो देख पाएंगे। इसके अलावा वीडियो एमबी साइज़ तय करके डेटा खपत को भी नियंत्रित कर सकेंगे। इस ऐप में भी सेव एंड वाच वाला फ़ीचर होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Youtube Go, Youtube Go App, Data
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.