Google ने छात्रों के लिए लॉन्च किया YouTube Learning, प्ले स्टोर पर आएगा अलग किड्स सेक्शन

YouTube के अनुसार, पाठ्यक्रम विषयों से संबंधित विषयों के साथ-साथ आपको YouTube Learning प्लेटफॉर्म कई अन्य विषयों पर आधारित वीडियो भी मिलेंगे, जैसे फोटोग्राफी व योगा इत्यादि।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2020 13:13 IST
ख़ास बातें
  • YouTube Learning पर मिलेंगे पाठ्यक्रम के विभिन्न विषय
  • Google ने प्ले स्टोर पर लॉन्च किया Kids Section
  • छोटा भीम व अन्य किताबों की रीडिंग Bolo ऐप पर है उपलब्ध

YouTube Learning पर अंग्रेजी व हिंदी में मिलेगा कंटेंट

Coronavirus लॉकडाउन के दौरान लाखों छात्र-छात्राएं और शिक्षक घरों में बंद हैं, वह न स्कूल जा पा रहे हैं और न कुछ नया सीख पा रहे हैं। इस परेशानी को देखते हुए Google ने एक अहम उठाया है। गूगल ने YouTube पर एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम है YouTube Learning । इस प्लेटफॉर्म पर छात्रों के पाठ्यक्रम से संबंधित विषय जैसे मैथ्स, फिजिक्स, बायोलॉजी, लैंग्वेज स्टडी, स्टडी हैक्स इत्यादि शामिल किए गए हैं। यूज़र डेस्कटॉप के साथ-साथ यूट्यूब लर्निंग का एक्सेस अपने मोबाइल फोन पर भी कर सकते हैं।

YouTube के अनुसार, पाठ्यक्रम विषयों से संबंधित विषयों के साथ-साथ आपको YouTube Learning प्लेटफॉर्म कई अन्य विषयों पर आधारित वीडियो भी मिलेंगे, जैसे फोटोग्राफी व योगा इत्यादि। Google का कहना है कि यह नया फीचर उन सभी लोगों व छात्रों के लिए उपयोगी होगा, जो नई चीज़ें सीखना, पढ़ना व समझना चाहते हैं।

यूट्यूब लर्निंग पर आपको अंग्रेजी व हिंदी भाषा में कंटेंट मिलेगा। हालांकि, कंपनी का वादा है कि वह आने वाले दिनों में इसमें तमिल, तेलुगू, मराठी, बंगाली जैसी अन्य भाषाओं के कंटेंट भी जोड़े जाएंगे।

छात्रों और शिक्षकों की मदद के लिए गूगल ने अपने Google Meet video conferencing प्लेटफॉर्म जैसे प्रीमियम फीचर को सितंबर 2020 तक मुफ्त में उपलब्ध करा दिया है। इस फीचर की मदद से एक सिंगल वीडियो कॉन्फ्रेंस में 250 से भी ज्यादा लोग जुड़ सकते हैं।
Advertisement

यही नहीं, इसके साथ कंपनी ने EDU हब भी लॉन्च किया है, इसकी मदद से रिमोट-शिक्षण में मदद की जाती है। COVID-19 लॉकडाउन के चलते सभी बच्चे अपने-अपने घरों में बंद हैं, ऐसे में गूगल ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा बच्चों की किताबें और छोटा भीम की रीडिंग अपने Bolo ऐप पर उपलब्ध कराई है।
Advertisement

इसके अलावा, गूगल ने प्ले स्टोर पर एक नया बच्चों का सेक्शन लॉन्च किया है, जिसमें शिक्षकों द्वारा अप्रूव ऐप्स शामिल की गईं है। यह ऐप्स हाई-स्टैंडर्ड को फॉलो करती हैं, ताकि यह पुख्ता किया जा सके कि यह बच्चों के लिए सही हैं। कंपनी का कहना है कि बच्चों का यह किड सेक्शन इस साल के अंत में लॉन्च होना था, लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते इसे पहले समय से पहले लॉन्च किया गया है। ताकि बच्चे घर में बैठकर ही अपना ज्यादा से ज्यादा समय व्यतित करें। हालांकि, यह किड सेक्शन पहले अमेरिका में आएगा और उसके बाद इसे दूसरे देशों में रोलआउट किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, YouTube Learning, Google Play
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.