यूट्यूब ने पहली बार बदला अपना जाना-पहचाना लोगो

गूगल के स्वामित्व वाली यूट्यूब ने पहली बार अपने यादगार लोगो को डेस्कटॉप और मोबाइल ऐप के लिए बदल दिया है। छोटे-मोटे बदलाव के अलावा यह पहली बार है जब पिछले कई सालों में यूट्यूब के लोगो को बदला गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अगस्त 2017 17:29 IST
गूगल के स्वामित्व वाली यूट्यूब ने पहली बार अपने यादगार लोगो को डेस्कटॉप और मोबाइल ऐप के लिए बदल दिया है। छोटे-मोटे बदलाव के अलावा यह पहली बार है जब पिछले कई सालों में यूट्यूब के लोगो को बदला गया है।

एंड्रायड अथॉरिटी में बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक इस लोगो में लाल रंग के अंदर लिखे 'ट्यूब' वाले हिस्से को बाहर निकाल दिया गया है और यूट्यूब के बायीं तरफ जाने-माने प्ले आइकन को लाल रंग में रखा गया है।

गूगल का कहना है कि इस बदलाव से यूट्यूब का लोगो "विभिन्न डिवाइस पर बेहतर तरीके से काम करेगा, यहां तक कि सबसे छोटे स्क्रीन पर भी।"

इस साल की शुरुआत में यूट्यूब की डेस्कटॉप वेबसाइट में बड़ा बदलाव किया गया था और पहले से ज़्यादा बेहतर इंटरफेस और नए फीचर को शामिल किया गया है, जिसमें से रात के समय वीडियो देखने के लिए लॉन्च किया 'डार्क मोड' प्रमुख है।

नई रिपोर्ट के मुताबिक गूगल और फेसबुक के ऐप अमेरिका में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं।  रिपोर्ट में कहा गया, "यूट्यूब 71 फीसदी ऐप ग्राहक के साथ दूसरे नंबर पर है जबकि गूगल का सर्च ऐप 61 फीसदी ग्राहक के साथ चौथे नंबर पर है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, YouTube, YouTube Desktop, Entertainment, YouTube Update

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bitcoin को लगा Strategy के बिकवाली करने से झटका, प्राइस 68,000 डॉलर से नीचे गिरा
  2. Asus VivoWatch 6 Plus लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, एडवांस AI हेल्थ फीचर्स के साथ, जानें सबकुछ
  3. Vivo Y500 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  4. 10,000mAh बैटरी वाला नया Oppo फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल
  5. Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च होगा 16 जून को, 7560mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से होगा लैस!
  6. हो जाओ तैयार! जून में निकलेगी ग्रहों की परेड, शुक्र को ढक लेगा चांद! दिखेंगे अद्भुत नजारे
  7. 30 सेकेंड के अंदर कूलिंग करने वाला AC Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Excel को PDF फाइल में कैसे करें कन्वर्ट? ये है आसान प्रक्रिया
  9. Oppo Reno 16 Pro ग्लोबल लॉन्च जल्द, 6700mAh बैटरी, Dimensity चिप से होगा लैस!
  10. Hisense U7SE ULED Mini-LED TV लॉन्च, 55,65,75,85 और 100 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.