याहू मैसेंजर का पुराना वर्ज़न 5 अगस्त को हो जाएगा बंद

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 जून 2016 16:44 IST
याहू की मैसेजिंग सर्विस याहू मैसेंजर का पुराना वर्जन अपने यूजर को गुडबाय कहेगा। जी हां, 6 अगस्त के बाद सबसे पुराने मैसेंजर में से एक याहू मैसेंजर का पुराना वर्जन इस्तेमाल के लिए उपलब्ध नहीं होगा। याहू ने एक ब्लॉग पोस्ट में इस खबर का ऐलान किया।

याहू की एक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, कंपनी अब अपनी सेवाओं को व्यवस्थित कर रही है और इसका ध्यान इन्हें ज्यादा बेहतर बनाने का है। इस पोस्ट में आगे कहा गया, ''2016 की शुरुआत में हमने अपने बिजनेस की एक रूपरेखा तैयार की और हमारा ध्यान अपने सात प्रोडक्ट: मेल, सर्च, टम्बलर, स्पोर्ट्स, फाइनेंस और लाइफस्टाइल को मजबूत करने पर है।''
Advertisement

बता दें, याहू मैसेंजर को 1998 में लॉन्च किया गया था। 2015 में कंपनी ने पुराने मैसेंजर ऐप को एक नए वर्जन में बदल दिया था। कंपनी ने कहा था कि नए डिजाइन वाला मैसेंजर ऐप से यूजर को ज्यादा तेजी और स्मार्ट तरीके से मैसेज, तस्वीरें और एनिमेटेड जिफ इमेज भेज पाएंगे। ये सभी फीचर वन-टू-वन और ग्रुप चैट के लिए उपलब्ध थे।

याहू ने यूजर से 5 अगस्त से पहले नए मैसेंजर को अपडेट करने का सुझाव दिया है। कंपनी के मुताबिक, अपडेट ना करने पर 5 अगस्त के बाद यूजर अपनी चैट को एक्सेस नहीं कर पाएंगे। याहू के मुताबिक, हम अब नए मैसेंजर को बेहतर बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे और हमारा लक्ष्य अपने यूजर को सबसे अच्छा अनुभव देने का होगा।
Advertisement

इसके अलावा कंपनी ने 1 सितंबर से अपनी पर्सनलाइज्ड विजट सर्विस याहू रिकमंड्स को भी बंद करने का फैसला किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , yahoo, yahoo messenger, yahoo messenger older version
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
  2. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
  3. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
  4. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
  5. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  6. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  7. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  8. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  9. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
  10. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.