Xiaomi Mi Pay की बीटा टेस्टिंग भारत में शुरू

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारत में अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Mi Pay की बीटा टेस्टिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2018 18:04 IST
ख़ास बातें
  • यूपीआई, क्रेडिट व डेबिट कार्ड सपोर्ट के साथ आ सकता है Xiaomi Mi Pay
  • चीन में Mi Pay का एनएफसी आधारित वर्जन उतारा गया है
  • Mi Pay के लिए कंपनी ने मिलाया ICICI Bank और PayU से हाथ

Xiaomi Mi Pay की बीटा टेस्टिंग भारत में शुरू

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारत में अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Mi Pay की बीटा टेस्टिंग शुरू कर दी है। भारत में मी पे को लॉन्च करने के लिए शाओमी ने आईसीआईसीआई बैंक और PayU से हाथ मिलाया है। बता दें कि, चीन में Mi Pay को एनएफसी आधारित पेमेंट सर्विस के रूप में उतारा गया था। घरेलू मार्केट में सर्विस को शुरू करने के लिए Xiaomi ने China UnionPay से हाथ मिलाया था। Mi Pay की खासियत की बात करें तो यह क्रेडिट और डेबिट कार्ड के अलावा इंटरनेट बैकिंग और यूपीआई सपोर्ट के साथ आएगा।

शाओमी ने बुधवार यानी 19 दिसंबर को आधिकारिक फोरम पोस्ट पर कहा कि नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने Mi Pay सर्विस के लिए मंजूरी दे दी है। भारत में Xiaomi Mi Pay की सीधी भिड़ंत Google Pay से हो सकती है। शाओमी मी पे के जरिए यूजर फोन, गैस और बिजली बिल का भुगतान करने के अलावा रीचार्ज भी कर पाएंगे।
Advertisement

मी पे के बीटा फेज़ का लुत्फ उठाने के लिए आपके पास मीयूआई ग्लोबल बीटा रॉम होना चाहिए। अगर आपका फोन MIUI Global Beta ROM पर चल रहा है तो इच्छुक यूजर 31 दिसंबर से पहले Mi Pay बीटा टेस्टिंग के लिए साइन-अप कर सकते हैं। फोरम पोस्ट पर कंपनी ने कहा कि Mi Pay को मीयूआई के साथ इंटीग्रेट किया गया है ताकि यूजर्स कॉन्टैक्ट और विक्रेता को आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकें। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि शाओमी स्मार्टफोन में कॉन्टैक्ट, एसएमएस, स्कैनर और ऐप वॉल्ट ऐप के साथ Xiaomi Mi Pay सर्विस को इस्तेमाल करना आसान होगा।

अन्य यूजर को यूपीआई की मदद से पैसे आसानी से ट्रांसफर किए जा सकेंगे। मी पे सर्विस में Bharat QR और अन्य क्यूआर कोड को स्कैन करने का विकल्प मिलेगा। आप चाहें तो किसी भी समय बैंक अकाउंट को लिंक या फिर अनलिंक कर पाएंगे, इसी के साथ Mi Pay प्लेटफॉर्म पर बैंक बैलेंस को चेक करने की भी सुविधा होगी। बैंक अकाउंट के लिए UPI PIN में बदलाव एवं रीसेट करने का भी ऑप्शन दिया जाएगा। बता दें कि यूजर के डेटा इनक्रिप्टेड रहेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Mi Pay, Xiaomi, Mi Pay
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  2. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  3. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  4. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  5. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  6. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  7. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  9. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  10. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.