Xiaomi की Mi Talk चैट सर्विस अगले महीने से होगी बंद, कंपनी ने यूजर्स को डाटा सेव करने की दी सलाह

Xiaomi (शाओमी) ने MiTalk को सबसे पहले 2010 में नवंबर में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 24 जनवरी 2021 14:05 IST
ख़ास बातें
  • MiTalk को 2010 में नवंबर में लॉन्च किया गया था
  • WeChat के लॉन्च से पहले शाओमी ने इस सर्विस को लॉन्च किया था
  • सितंबर 2014 में MiTalk के पास 75 लाख एक्टिव यूजर्स थे

19 फरवरी 2021 को MiTalk login और सर्वर को शटडाउन कर दिया जाएगा।

Xiaomi (शाओमी) ने MiTalk को सबसे पहले 2010 में नवंबर में लॉन्च किया था। Tencent के पॉप्युलर WeChat के लॉन्च से पहले शाओमी ने इस सर्विस को लॉन्च किया था। एक समय MiTalk सर्विस काफी पॉप्युलर थी। इस सर्विस ने 7 करोड़ यूजर्स के आंकड़े को छू लिया था। सितंबर 2014 में इसके पास 75 लाख एक्टिव यूजर्स थे। हालांकि इसके बाद MiTalk की पॉप्युलेरिटी में लगातार गिरावट आई है। अब Mi Talk टीम ने घोषणा की है कि इस सर्विस को अगले महीने से बंद किया जाएगा। शाओमी 19 फरवरी 2021 को दोपहर 12 बजे के बाद से अपनी इस सर्विस को बंद कर देगी। 
        
Xiaomi ने अपनी इस सर्विस को बंद करने से पहले यूजर्स को सलाह दी है कि वह अपनी चैट हिस्ट्री, पर्सनल डाटा और दूसरी जरूरी चीजों को कहीं और एक्सपोर्ट कर लें। जो डिवाइस Android v8.8.70 पर या इससे ऊपर के वर्जन पर चलते हैं उन्हें बैच एक्सपोर्ट सपोर्ट मिल रहा है। टीम ने यह भी अलर्ट किया है कि सर्विस के एक बार बंद होने के बाद किसी भी यूजर्स को उसकी जानकारी एक्सपोर्ट करने का समय नहीं दिया जाएगा।
Advertisement

Xiaomi की इस सर्विस के बारे में MiTalk  ने कहा है कि सर्विस के एक बार बंद होने के बाद कोई भी यूजर्स अपनी चैट हिस्ट्री और दूसरी चीजों को एक एक्सपोर्ट नहीं कर पाएगा। इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई है कि उसने जो यूजर्स की जानकारी हासिल की थी वह नियमों और कानून के तहत ली गई थी। एक बार सर्विस के बंद होने के बाद हम सभी
यूजर्स की पर्सनल इंफॉर्मेशन को डिलीट कर देंगे।    
Advertisement
 

इसके अलावा कंपनी ने सभी MiTalk  यूजर्स के सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया है। कंपनी ने माफी मांगी है कि उसे अपनी इस सर्विस को बंद करना पड़ रहा है। कंपनी ने कहा है कि वह फ्यूचर में अपनी नई सर्विसों के साथ यूजर्स से जु़ड़ेगी। 1 फरवरी 2021 से दोपहर 12 बजे के बाद अकाउंट रजिस्ट्रेशन और मैसेजिंग को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद 19 फरवरी 2021 को MiTalk login और सर्वर को शटडाउन कर दिया जाएगा। इसके बाद यूजर्स MiTalk पर लॉग इन नहीं कर पाएंगे।       
 


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: xiaomi, xiaomi mi talk, Xiaomi India

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.