'वर्कप्लेस बाय फेसबुक' लॉन्च, अब दफ्तरों में फेसबुक इस्तेमाल करने में टेंशन नहीं

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2016 11:22 IST
सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने ख़ास दफ्तरों के लिए अपने मोबाइल ऐप और वेबसाइट का नया वर्ज़न सोमवार को लॉन्च कर दिया। लॉन्च के साथ कंपनी ने एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर क्षेत्र में कदम रख दिया है।

इसे 'वर्कप्लेस बाय फेसबुक' के नाम से जाना जाएगा। इसकी टेस्टिंग पिछले एक साल से चल रही थी। यह अब हर बिज़नेस हाउस के लिए उपलब्ध हो गया है। इसे दफ्तरों में कमर्चारियों के बीच होने वाले संवाद को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस क्षेत्र में फेसबुक की सीधी भिड़ंत तेजी से बढ़ रहे स्टार्टअप स्लैक से होगी।

वर्कप्लेस के लिए बिज़नेस हाउस को सब्सक्रिप्शन लेना होगा। सब्सक्रिप्शन में हर यूज़र के लिए 1 से 3 डॉलर के बीच भुगतान करना पड़ेगा। ज्ञात हो कि स्लैक का सबसे सस्ता सब्सक्रिप्शन 7 डॉलर प्रति यूज़र का है।
 

वर्कप्लेस के जरिए फेसबुक की कोशिश सोशल नेटवर्किंग और मोबाइल कम्युनिकेशन के क्षेत्र के अन्य कंपनियों से भिड़ने की है। पिछले कुछ महीनो में फेसबुक ने तेजी से बढ़ रहे फोटो शेयरिंग ऐप स्नैपचैट को चुनौती देने के लिए कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं।
Advertisement

फेसबुक के लिए यह सफर इतना आसान नहीं होगा। क्योंकि उसकी पहचान इस तरह के काम के लिए नहीं होती। कई दफ्तर में फेसबुक इस्तेमाल पर रोक है, क्योंकि इसे काम में बाधा पैदा करने वाले प्रोडक्ट के तौर पर देखा जाता है। इस कमी को दूर करने के लिए वर्कप्लेस में साइन इन करने के लिए यूज़र को अपने निजी अकाउंट से लॉगइन नहीं करना होगा। इसके अलावा न्यूज़ फीड भी बहुत सीमित हो जाएगा। वर्कप्लेस के न्यूज़फीड में कंपनी द्वारा की गई घोषणाएं, मेमोज़ और कम्युनिकेशन दिखेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Workplace by Facebook, Facebook Workplace, Slack, Apps, Social
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.