WhatsApp पर जल्द आ सकता है ग्रुप वॉयस और वीडियो कॉल फ़ीचर!

अपने करोड़ों यूज़र को एक-दूसरे से और बेहतर तरीके से जोड़ने के लिए, व्हाट्सऐप में जल्द एक नए फ़ीचर को दिया जा सकता है। आईफोन के लेटेस्ट बीटा वर्ज़न में व्हाट्सऐप द्वारा ग्रुप वॉयस कॉल की टेस्टिंग किए जाने की ख़बरें हैं। इसके अलावा, इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस में ग्रुप वीडियो कॉलिंग फ़ीचर भी दिए जाने का पता चला है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2017 11:22 IST
अपने करोड़ों यूज़र को एक-दूसरे से और बेहतर तरीके से जोड़ने के लिए, व्हाट्सऐप में जल्द एक नए फ़ीचर को दिया जा सकता है। आईफोन के लेटेस्ट बीटा वर्ज़न में व्हाट्सऐप द्वारा ग्रुप वॉयस कॉल की टेस्टिंग किए जाने की ख़बरें हैं। इसके अलावा, इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस WhatsApp में ग्रुप वीडियो कॉलिंग फ़ीचर भी दिए जाने का पता चला है।

WABetaInfo के मुताबिक, व्हाट्सऐप में आने वाले फ़ीचर ग्रुप कॉल के बारे में जानकारी व्हाट्सऐप आईफोन के लेटेस्ट बीटा वर्ज़न 2.17.70 में कोड से मिली है।

WABetaInfo ने रविवार को ट्वीट किया, '' 2.17.70 आईओएस अपडेट में ग्रुप कॉल के बारे में कोड के जरिए जानकारी उपलब्ध है। पहले इस फ़ीचर के बारे में ख़बरें थी, लेकिन अब इसकी पुष्टि हो गई है।'' आगे कहा गया, ''ग्रुप वॉयस कॉल के बारे में बहुत सारी जानकारियां उलब्ध हैं लेकिन ग्रुप वीडियो कॉल के बारे में सिर्फ एक कोड से ही जानकारी मिलती है। इसलिए ग्रुप वीडियो कॉल के बारे में अभी पूरी तरह पुष्टि नहीं होती।''

इससे पहले ख़बर आई थी कि फेसबुक के स्वामित्व वाला मैसेजिंग ऐप, ग्रुप वॉयस पर काम कर रहा है और इसे अगले साल रिलीज़ किया जा सकता है। फेसबुक के मैसेंजर पर यह फ़ीचर पहले ही उपलब्ध है।
Advertisement

WaBetaInfo ने ट्वीट किया, ''व्हाट्सऐप 2.17.70 वर्ज़न सर्वर को यह पूछने के लिए रिक्वेस्ट भेजता है कि जिस यूज़र को आप कॉल कर रहे हैं वो दूसरे ग्रुप कॉल में तो नहीं है! '' आगे कहा गया, ''बता दें कि हमें मिली यह जानकारी बेहद पुख्ता है और हमारे मुताबिक, व्हाट्सऐप जल्द ही यह फ़ीचर ऐप में देने जा रही है और हमने व्हाट्सऐप आईपैड में यह फ़ीचर देखा।''  The WhatsApp watcher ने भी रिपोर्ट दी कि आईफोन ऐप में जल्द ग्रुप एडमिन को ज़्यादा पावर मिलेगी और वह ग्रुप से एक बार में ही कई सारे ग्रुप के सदस्यों को हटा पाएंगे।
Advertisement

इसके अलावा WABetaInfo के मुताबिक, मैसेजिंग ऐप हर किसी के लिए मैसेज भेजकर डिलीट करने वाले फ़ीचर की भी टेस्टिंग  कर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.