1 नवंबर से इन Android स्मार्टफोन्स पर काम नहीं करेगा WhatsApp, कहीं आपका फोन भी तो नहीं इस लिस्ट में...

FAQ पेज के जरिए WhatsApp ने ऐलान किया है कि सोमवार 1 नवंबर से व्हाट्सऐप सर्विस एंड्रॉयड 4.0.4 व उससे पिछले वर्ज़न पर काम करने वाले डिवाइस को सपोर्ट नहीं करेगा। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने यूज़र्स को सलाह दी है कि वह 1 नवंबर से पहले अपने डिवाइस को स्विच कर लें।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2021 16:39 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने लेटेस्ट जानकारी FAQ पेज पर अपडेट की है
  • प्रभावित यूज़र्स ले सकते है अपनी चैट्स का बैकअप
  • Android 4.1 व इससे नए वर्ज़न को सपोर्ट करेगा व्हाट्सऐप
WhatsApp सोमवार 1 नवंबर से कई एंड्रॉयड डिवाइस में सपोर्ट करना बंद कर देगा। प्रभावित यूज़र्स अपने डिवाइस से व्हाट्सऐप की वो सभी चैट्स खो देंगे, जिनका बैकअप उन्होंने नहीं किया है। व्हाट्सऐप ने यूज़र्स को इंस्टेंट मैसेजिंग सेवा ज़ारी रखने से लिए सलाह दी है कि वह इस लिस्ट में शामिल डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं, तो उसे तुरंत बदल दें। बता दें, व्हाट्सऐप सपोर्ट डिवाइस की लिस्ट में वह स्मार्टफोन शामिल हैं जो कि एंड्रॉयड 4.1 व उससे ऊपर के वर्ज़न पर काम करते हैं। व्हाट्सऐप नए iOS के साथ-साथ KaiOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी काम करता है।

FAQ पेज के जरिए WhatsApp ने ऐलान किया है कि सोमवार 1 नवंबर से व्हाट्सऐप सर्विस एंड्रॉयड 4.0.4 व उससे पिछले वर्ज़न पर काम करने वाले डिवाइस को सपोर्ट नहीं करेगा। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने यूज़र्स को सलाह दी है कि वह 1 नवंबर से पहले अपने डिवाइस को स्विच कर लें और सर्विस बंद होने से पहले अपनी सभी चैट्स का बैकअप ले लें।
Advertisement
 

How to check if WhatsApp is ending support for your Android device

हालांकि, व्हाट्सऐप ने उन स्मार्टफोन के नाम का जिक्र नहीं किया जिन पर व्हाट्सऐप सेवा सोमवार से बंद होने जा रही है। लेकिन आप यह जरूर चेक कर सकते हैं कि आपका एंड्रॉयड डिवाइस किस वर्ज़न पर काम करता है.. कहीं आपका डिवाइस भी तो एंड्रॉयड 4.1 या उससे पुराने वर्ज़न पर काम नहीं करता..। अपने मोबाइल का एंड्रॉयड वर्ज़न जानने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा-

1. सबसे पहले Settings में जाकर About phone पर क्लिक करें।
Advertisement

2. अब आपको स्क्रोल करके नीचे आना होगा, जहां आपको Android version नज़र आएगा।

3. अगर आपका एंड्रॉयड वर्ज़न 4.0.4 या उससे पुराना है, तो आपको अपना डिवाइस इससे ऊपर के एंड्रॉयड वर्ज़न पर स्विच करना होगा।
Advertisement

यदि आप उन सभी प्रभावित यूज़र्स में से एक हैं जिनके फोन पर 1 नवंबर से व्हाट्सऐप सेवा काम नहीं करने वाली, तो आपको जल्द से जल्द अपनी सभी चैट्स का बैकअप ले लेना चाहिए।
Advertisement

चैट्स का बैकअप लेने के लिए आपको सबसे पहले व्हाट्सऐप की Settings में जाकर Chat backup पर क्लिक करना होगा। इसके अलावा, आप ग्रुप या फिर किसी एक शख्स की चैट का बैकअप लेने के लिए आपको उनकी चैट पर क्लिक करके तीन डॉट्स पर टैप करना होगा। अब आपको More के विकल्प में जाकर चैट को Export करना होगा।

एंड्रॉयड 4.1 व उससे पहले के वर्ज़न के अलावा, व्हाट्सऐप iOS 10 व इससे नए वर्ज़न के iPhone को सपोर्ट करता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp for Android, WhatsApp, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  3. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  9. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.