इन 35 डिवाइस पर अब नहीं चलेगा WhatsApp, क्या आपका स्मार्टफोन भी है इस लिस्ट में?

WhatsApp के अनुसार, व्हाट्सऐप सर्विस को Android 4 या उससे पुराने, iOS 11 या उससे पुराने और Kai OS 2.4 या उससे पुराने वर्जन पर चलने वाले डिवाइस बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 अगस्त 2024 09:10 IST
ख़ास बातें
  • Android 4 या उससे पुराने और iOS 11 या उससे पुराने वर्जन पर नहीं चलेगा ऐप
  • Kai OS 2.4 या उससे पुराने वर्जन पर चलने वाले डिवाइस भी लिस्ट में शामिल
  • लिस्ट में Samsung, Apple, Motorola, Huawei सहित कई ब्रांड के फोन शामिल

Photo Credit: Unsplash

WhatsApp कई Android और iOS स्मार्टफोन पर काम करना बंद कर देगा। प्रभावित यूजर्स अपने डिवाइस से WhatsApp की वो सभी चैट्स खो देंगे, जिनका बैकअप उन्होंने नहीं किया है। WhatsApp समय-समय पर पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन पर चल रहे स्मार्टफोन के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देता है। इस लिस्ट को एक समय के बाद अपडेट किया जाता है। भले ही आज के समय में Android 15 या iOS 18 जारी कर दिया गया हो, लेकिन कई यूजर्स ऐसे भी होते हैं, जो बेहद पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन पर चलने वाले फोन चला रहे होते हैं। व्हाट्सऐप इन डिवाइस के लिए सपोर्ट बंद कर देता है। हम यहां आपको उन सभी डिवाइस की लिस्ट बता रहे हैं, जिन्होंने WhatsApp सपोर्ट खो दिया है और उनकी चैट्स अब खतरे में हैं।

सबसे पहले बता दें कि WhatsApp के अनुसार, व्हाट्सऐप सर्विस को Android 4 या उससे पुराने, iOS 11 या उससे पुराने और Kai OS 2.4 या उससे पुराने वर्जन पर चलने वाले डिवाइस बंद कर दिया गया है। वर्तमान में केवल उन डिवाइस को WhatsApp सपोर्ट व अपडेट्स मिलेंगे, जो Android 5 या उससे नए, iOS 11 या उससे नए और Kai OS 2.5 या उससे नए वर्जन पर चल रहे हैं।
Advertisement

हालांकि, व्हाट्सऐप ने उन स्मार्टफोन के नाम का जिक्र नहीं किया जिन पर व्हाट्सऐप सर्विस बंद हो गई है। लेकिन एक पुर्तगाली वेबसाइट Canaltech के मुताबिक, लिस्ट में 35 ऐसे स्मार्टफोन हैं, जो सपोर्ट खो चुके हैं। इनमें Samsung, Apple, Motorola, Huawei सहित कुछ अन्य ब्रांड्स के स्मार्टफोन शामिल हैं।
 

WhatsApp सपोर्ट खोने वाले स्मार्टफोन:-


Advertisement
Samsung
  • Galaxy Ace Plus
  • Galaxy Core
  • Galaxy Express 2
  • Galaxy Grand
  • Galaxy Note 3 N9005 LTE
  • Galaxy Note 3 Neo LTE+
  • Galaxy S 19500
  • Galaxy S3 Mini VE
  • Galaxy S4 Active
  • Galaxy S4 mini I9190
  • Galaxy S4 mini I9192 Duos
  • Galaxy S4 mini I9195 LTE
  • Galaxy S4 Zoom

Apple
  • iPhone 5
  • iPhone 6
  • iPhone 6S Plus
  • iPhone 6S
  • iPhone SE

Motorola
  • Moto G
  • Moto X

Huawei
  • Ascend P6 S
  • Ascend G525
  • Huawei C199
  • Huawei GX1s
  • Huawei Y625

Advertisement
आप पूरी लिस्ट को Canaltech की वेबसाइट पर यहां देख सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.