WhatsApp पर आया एक और धांसू फीचर! फेवरेट नंबर पर झट से लगा पाएंगे कॉल, जानें डिटेल

WhatsApp एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जो iOS पर बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 फरवरी 2024 17:35 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।
  • यह iOS पर बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है।
  • यह फीचर WhatsApp बीटा ट्रैकिंग वेबसाइट WABetaInfo द्वारा देखा गया है।

WhatsApp

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जो iOS पर बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। नए फेवरेट कॉन्टैक्ट फीचर को कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर और तेज बनाने के लिए लाया जा रहा है। नए फीचर को लोकप्रिय WhatsApp बीटा ट्रैकिंग वेबसाइट WABetaInfo द्वारा देखा गया है। यह यूजर्स को फेवरेट कॉन्टैक्ट सेट करने देगा, जो कॉल टैब के टॉप पर नजर आएगा। इसे नीचे स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं। वॉट्सऐप यूजर्स अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट पर टैप करके उनके साथ वीडियो या वॉयस कॉल शुरू कर सकते हैं। इससे परिवार और दोस्तों को कॉल करना तेज और ज्यादा आसान हो जाएगा।

यूजर्स को कॉल टैब के टॉप पर फेवरेट कॉन्टैक्ट सेट करने की सुविधा देकर वॉट्सऐप यह साफ कर रहा है कि महत्वपूर्ण कॉन्टैक्ट कॉलिंग इंटरफेस के सामने और सबसे आगे हों। वन-टैप कॉलिंग कैपेसिटी यह साफ करती है कि फुल वॉट्सऐप कॉलिंग एक्सपीरियंस बेहतर और सुविधाजनक हो जाए। यह सुरक्षित तौर पर मान सकते हैं कि यूजर्स किसी फेवरेट कॉन्टैक्ट पर टैप करने पर वॉयस या वीडियो कॉल में से चयन कर पाएंगे।

अभी तक यह साफ नहीं है कि यूजर्स पसंदीदा कॉन्टैक्ट कैसे सेट कर पाएंगे लेकिन स्क्रीनशॉट के बैकग्राउंड में देख सकते हैं कि यह कॉल टैब से किया जा सकता है। यह मान लेना सही होगा कि यूजर्स किसी कॉन्टैक्ट को पसंदीदा कॉन्टैक्ट के तौर पर सेट करने के लिए उस पर लंबे समय तक प्रेस कर सकेंगे। एक बार जब कोई कॉन्टैक्ट फेवरेट में जुड़ जाता है तो यह कॉल टैब के टॉप पर नजर आएगा। यूजर्स उनके साथ कॉल शुरू करने के लिए बस टॉप पर पसंदीदा कॉन्टैक्ट पर टैप कर सकते हैं।

यह फीचर सभी यूजर्स के लिए लाइव नहीं है और इसलिए इस पर वॉट्सऐप के ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार करना होगा। इस बीच वॉट्सऐप ने हाल ही में एंड्रॉइड पर बीटा यूजर्स के लिए कम्युनिटी में पिन किए गए इवेंट शुरू किए हैं। यह फीचर कम्युनिटी ग्रुप में शेयर किए गए इवेंट को ऑटोमैटिक तौर पर पहचान सकता है और यूजर्स की सुविधा के लिए उन्हें वॉट्सऐप कम्युनिटी में टॉप पर नेजर आ सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Contacts, WhatsApp Quick Calls

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.