PC-लैपटॉप से होगी WhatsApp वॉयस और वीडियो कॉलिंग, ब्राउजर के लिए आ रहा है नया फीचर!

WhatsApp Web पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट रोलआउट होना शुरू हो गया है, लेकिन फिलहाल कुछ बीटा टेस्टर्स को दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 फरवरी 2026 13:28 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp Web पर Voice और Video कॉलिंग का सपोर्ट आया
  • ब्राउजर से सीधे कॉल करने की सुविधा मिलेगी
  • कॉल्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ होंगी

WhatsApp पर जल्द ब्राउजर से सीधे कॉल करने की सुविधा मिलेगी

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp यूजर्स के लिए जल्द एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। कंपनी अब WhatsApp Web पर भी वॉयस और वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट देने की तैयारी में है। अब तक WhatsApp Web सिर्फ मैसेजिंग तक सीमित था, लेकिन नए अपडेट के साथ यूजर्स ब्राउजर के जरिए ही कॉल कर सकेंगे। इसके अलावा, WhatsApp अपने ऐप के लिए एक ऑप्शनल प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पर भी काम कर रहा है, जिसमें ज्यादा कस्टमाइजेशन और प्रोडक्टिविटी फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Web पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर का रोलआउट शुरू हो चुका है। फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने बताया है कि कुछ यूजर्स को अब चैट विंडो में Voice और Video कॉल बटन दिखाई देने लगे हैं। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में बताया जा रहा है, ताकि इसे बग फ्री बनाया जा सके। शुरुआती तौर पर यूजर्स सिर्फ इंडिविजुअल चैट्स से ही कॉल शुरू कर पाएंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp Web कॉलिंग फीचर में स्क्रीन शेयरिंग का सपोर्ट मिलेगा और कॉल्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ काम करेंगी। खास बात यह है कि यह फीचर Linux जैसे प्लेटफॉर्म पर भी काम करेगा, जहां अभी तक WhatsApp का ऑफिशियल डेस्कटॉप ऐप उपलब्ध नहीं है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह फीचर सभी यूजर्स के लिए कब तक रोलआउट किया जाएगा।

दूसरी तरफ, WhatsApp अपने ऐप के लिए एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान पर भी काम कर रहा है। हाल ही में WhatsApp beta for Android v2.26.4.8 में एक पॉप-अप मैसेज देखा गया था, जो इस सब्सक्रिप्शन की ओर इशारा करता है। यह फीचर भी अभी डेवलपमेंट में है और इसे वेटलिस्ट सिस्टम के जरिए लॉन्च किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि जो यूजर्स वेटलिस्ट जॉइन करेंगे, उन्हें सब्सक्रिप्शन लाइव होने पर नोटिफिकेशन मिलेगा। शुरुआती प्रीमियम फीचर्स में ज्यादा पर्सनलाइजेशन और प्रोडक्टिविटी से जुड़े ऑप्शन्स शामिल हो सकते हैं। इनमें एक्सक्लूसिव स्टिकर्स, नए ऐप थीम्स और तीन से ज्यादा चैट्स को पिन करने की सुविधा दी जा सकती है। इसके अलावा, प्रीमियम यूजर्स को खास चैट रिंगटोन्स और ऐप आइकन कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिल सकता है। इससे यूजर्स को WhatsApp के लुक और फील पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। हालांकि, कंपनी समय के साथ इन फीचर्स में बदलाव भी कर सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.