• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • कंप्यूटर से WhatsApp करने वाले अब इस्तेमाल कर पाएंगे नया स्टेटस फीचर

कंप्यूटर से WhatsApp करने वाले अब इस्तेमाल कर पाएंगे नया स्टेटस फीचर

दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप को हर दिन 100 करोड़ यूज़र इस्तेमाल करते हैं। अब इस ऐप के वेब इंटरफेस पर स्टेटस फीचर को रोल आउट किया गया है।

कंप्यूटर से WhatsApp करने वाले अब इस्तेमाल कर पाएंगे नया स्टेटस फीचर
ख़ास बातें
  • मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप को हर दिन 100 करोड़ यूज़र इस्तेमाल करते हैं
  • अब इस ऐप के वेब इंटरफेस पर स्टेटस फीचर को रोल आउट किया गया
  • मोबाइल ऐप पर पहले ही आ चुका है यह फीचर
विज्ञापन
दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप को हर दिन 100 करोड़ यूज़र इस्तेमाल करते हैं। अब इस ऐप के वेब इंटरफेस पर स्टेटस फीचर को रोल आउट किया गया है। याद रहे कि WhatsApp स्टेटस फीचर को दुनियाभर के लिए यूज़र के लिए इस साल के फरवरी महीने में रोल आउट किया गया था।

मोबाइल ऐप से अलग वेब इंटरफेस पर व्हाट्सऐप स्टेटस को नए मैसेज वाले आइकन के बगल में सर्कुलर आइकन के तौर पर जगह मिली है। स्टेटस आइकन को टैप करने पर बैकग्राउंड का रंग बदलकर काले रंग का हो जाता है। इसके बाद जिन व्हाट्सऐप फ्रेंड्स ने स्टेटस डाला है वो लिस्ट के तौर पर दिखने लगेंगे। दोस्त के स्टेटस को जानने के लिए यूज़र को कॉन्टेक्ट पर टैप करके स्टेटस देखना होगा।

(मोबाइल लॉन्च, स्मार्टफोन रिव्यू, और अन्य काम की जानकारी पाएं हमारे यूट्यूब चैनल से। सब्सक्राइब करें)

व्हाट्सऐप स्टेटस फीचर के ज़रिए कंपनी यूज़र को इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म से जोड़े रखना चाहती है। इसके साथ स्टेटस के ओल्ड टेक्स्ट फॉर्मेट की छुट्टी हो गई है। स्टेटस फीचर के साथ व्हाट्सऐप यूज़र अब अपने स्टेटस में छोटा वीडियो या फोटो को इस्तेमाल कर पाएंगे।

मोबाइल ऐप की तरह वेब पर व्हाट्सऐप स्टेटस सिर्फ कॉन्टेक्ट के साथ साझा होगा। WhatsApp ने पहले ही पुष्टि की है कि स्टेटस अपडेट भी पूरी तरह से इनक्रिप्टेड है। स्टेटस मैसेज अपने आप 24 घंटे बाद गायब हो जाते हैं।

लास्ट सीन विकल्प की तरह, यूज़र तय कर सकते हैं कि कौन नया व्हाट्सऐप स्टेटस देख पा रहा है। इसमें माय कॉन्टेक्ट, माय कॉन्टेक्ट एक्सेप्ट और ऑन्ली शेयर विथ का विकल्प होगा। डिफॉल्ट मोड में यूज़र द्वारा व्हाट्सऐप स्टेटस अपडेट करने पर यह कॉन्टेक्ट के सभी लोगों को दिखेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Status, Apps, Facebook
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  4. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  5. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  6. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  7. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  8. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  9. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  10. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »