WhatsApp का नया स्टीकर पैक बना है लॉकडाउन के लिए

WhatsApp "Together At Home" स्टीकर पैक ऐप के अंदर उपलब्ध है और इसे मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। यह फिलहाल अंग्रेजी के साथ-साथ 10 अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2020 11:16 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp के नए स्टीकर पैक को ऐप के अंदर से कर सकते हैं डाउनलोड
  • नए स्टीकर पैक में शामिल हैं कई मज़ेदार स्टीकर्स
  • लॉकडाउन में घर में बैठे लोगों की भावनाएं दर्शाते हैं नए स्टीकर्स

नया WhatsApp Sticker Pack ऐप के अंदर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है

WhatsApp ने 'Together at Home' नाम से एक नया स्टीकर पैक पेश किया है। इंस्टेंट मैसेजिंग दिग्गज ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ साझेदारी के तहत इन स्टीकर को बनाया है। ये स्टीकर्स दुनिया भर में कोरोनावायरस के प्रकोप के दौरान लोगों को अपनी भावनाएं प्रकट करने में मदद करेंगे। यह आप सभी जानते होंगे कि कोविड-19 बिमारी का प्रकोप इस समय पूरी दुनिया झेल रही है। कई देशों में लोग लॉकडाउन झेल रहे हैं और अन्य देशों में सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाने के लिए अपने घरों में बंद हैं। इन नए स्टीकर्स को इसी को ध्यान में रख कर बनाया गया है। स्टीकर पैक अंग्रेजी, हिंदी और अन्य कई भाषाओं में उपलब्ध होंगे। WhatsApp ने दो साल पहले स्टीकर फीचर की शुरुआत की थी और तब से यह सोशल प्लेटफॉर्म पर काफी लोकप्रिय हो गया है।

नया स्टीकर पैक 'टुगेदर एट होम' के नाम से जारी किया गया है, जिसका मतलब 'एक साथ घर में' होता है। नाम से पता चलता है कि यह पैक घरों में बंद लोगों की भावनाओं से जुड़ा है। इसमें एक स्टीकर है, जो एक आदमी को पजामा पहने हुए लैपटॉप के साथ दिखाता है, ज़ाहिर है वो घर से काम करने वाले लोगों को दर्शाता है। व्हाट्सऐप ‘एयर हाई फाइव' और ग्रुप वीडियो कॉलिंग को दर्शाने वाले स्टीकर्स के जरिए सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा पैक के अंदर एक स्टीकर ऐसा है, जो एक आदमी को बिस्तर पर एक टीवी सीरीज़ देखते हुए दिखाता है, एक अन्य व्यक्ति अपने कुत्ते के साथ योगा कर रहा है, लोगों को हाथ धोने के लिए याद दिलाता है, बालकनी में लोगों से बात कर रहा है और दूरबीन का उपयोग करते हुए एक महिला पड़ोसियों पर नज़र रख रही है। पैक में कुछ ऐसे स्टीकर्स भी हैं, जो मेडिकल हीरोज़ के साथ-साथ व्यक्तिगत हीरोज़ को भी COVID-19 संकट के दौरान सेवाओं के लिए धन्यवाद दे रहे हैं।

WhatsApp "Together At Home" स्टीकर पैक ऐप के अंदर उपलब्ध है और इसे मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। यह फिलहाल अंग्रेजी के साथ-साथ 10 अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध हैं, जिनमें अरबी, फ्रेंच, जर्मन, इंडोनेशियाई, पुर्तगाली, रूसी, स्पेनिश आदि शामिल हैं। ये भाषाएं देश के हिसाब है। भारत में यह पैक अग्रेज़ी और हिंदी में उपलब्ध है।

कंपनी हाल ही में WhatsApp अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ग्रुप कॉलिंग फीचर में बदलाव किए हैं। पहले इसमें अधिकतम चार यूज़र्स वीडियो कॉल कर सकते थे, लेकिन अब नए बीटा वर्ज़न में अधिकतम आठ यूज़र्स एक साथ ग्रुप कॉल कर सकते हैं। हालांकि यह फीचर फिलहाल बीटा यूज़र्स के लिए जारी किया गया है, लेकिन जल्द ही इसके सभी यूज़र्स के लिए जारी होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.