WhatsApp का iOS यूजर्स के लिए खास अपडेट, मिलेगा ब्लू वैरिफिकेशन बैज!

WhatsApp, Facebook, और Instagram पर यूजर्स वैरिफाइड अकाउंट्स को तुरंत पहचान सकेंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 अगस्त 2024 19:18 IST
ख़ास बातें
  • iOS यूजर्स को भी अब वैरिफाइड चैनल्स के लिए ब्लू बैज दिखाई देने लगेंगे।
  • यह फीचर कथित तौर पर बीटा टेस्टर्स के एक छोटे ग्रुप के लिए जारी किया है।
  • यूजर्स वैरिफाइड अकाउंट्स को तुरंत पहचान सकेंगे।

WhatsApp के iOS यूजर्स के लिए आ रहा अपडेट।

WhatsApp में बहुत जल्द एक बड़ा देखने को मिल सकता है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वैरिफिकेशन को लेकर यह बदलाव करने जा रहा है। कंपनी बिजनेस और वैरिफाइड चैनल्स पर ग्रीन बैज की जगह ब्लू बैज लागू करने जा रही है। यह फीचर डेवलेपमेंट है और iOS यूजर्स के लिए भी जल्द उपलब्ध होगा। एंड्रॉयड पर फीचर को कंपनी पहले ही ला चुकी है। Meta यह कदम अपने प्लेटफॉर्म्स वैरिफाइड अकाउंट्स को एक जैसा लुक देने की दिशा में उठाने जा रही है। सिर्फ वॉट्सऐप ही नहीं, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी वैरिफाइड अकाउंट्स एक जैसे रंग के बैज से दिखाने के लिए यह बदलाव किया जा रहा है। 

WhatsApp के iOS यूजर्स को भी अब वैरिफाइड चैनल्स के लिए ब्लू बैज दिखाई देने लगेंगे। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp अब वैरिफाइड बिजनेस और चैनल्स को Meta के अन्य प्लेटफॉर्म्स की तरह ब्लू टिक में लेकर आने वाली है। ताकि मेटा के सभी प्लेटफॉर्म्स पर वैरिफाइड चैनल एक जैसे रंग में दिखें। इससे यूजर्स की नजर में चैनल की प्रामाणिकता गहरी होगी, और अलग-अलग रंगों के बैज से यूजर्स को कंफ्यूजन नहीं होगा। 

WhatsApp, Facebook, और Instagram पर यूजर्स वैरिफाइड अकाउंट्स को तुरंत पहचान सकेंगे। iOS पर WhatsApp बीटा का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करके कुछ यूजर्स इस फीचर को चेक सकते हैं। यह अभी सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है। आने वाले हफ्तों में यह फीचर सभी यूजर्स तक पहुंचने की उम्मीद है। 

WhatsApp से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण अपडेट की बात करें तो जल्द ही कंपनी AI को लेकर प्लेटफॉर्म में एक बड़ा फीचर जोड़ने जा रही है। Android के लिए WhatsApp कथित तौर पर अपने हाल ही में जोड़े गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट, Meta AI के लिए एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है। यह फीचर यूजर्स को चैटबॉट पर वॉयस मैसेज भेजने की सुविधा देगा। कहा जा रहा है कि मेटा एआई मैसेज का जवाब देने में भी सक्षम है, हालांकि टेक्स्ट फॉर्मेट में। यह फीचर कथित तौर पर बीटा टेस्टर्स के एक छोटे ग्रुप के लिए जारी किया जा रहा है। WhatsApp आने वाले हफ्तों में इसे बड़े यूजरबेस के लिए रोलआउट कर सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.