WhatsApp के कारण स्मार्टफोन की स्टोरेज कम होने से हैं परेशान, ऐसे पाएं छुटकारा

WhatsApp मीडिया फाइल्स की वज़ह से फोन की स्टोरेज हो रही है कम तो ऐसे पाएं इस परेशानी से छुटकारा।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 14 मई 2019 14:33 IST
ख़ास बातें
  • जानें iPhone यूज़र्स कैसे बच सकते हैं इस परेशानी से
  • एंड्रॉयड यूज़र्स सेटिंग्स में ऐसे करें बदलाव
  • व्हाट्सऐप मीडिया फाइल्स से जल्दी भर जाती है स्टोरेज

WhatsApp के कारण स्मार्टफोन की स्टोरेज कम होने से हैं परेशान, ऐसे पाएं छुटकारा

फेसबुक (Facebook) का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) एक बेहद ही पॉपुलर स्मार्टफोन ऐप है। हम सभी में से ज्यादातर लोग अपने एंड्रॉयड और आईफोन (iPhone) में प्रतिदिन WhatsApp का इस्तेमाल करते ही होंगे। पिछले कुछ सालों में व्हाट्सऐप काफी डेवलप हुआ है, अब इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर केवल मैसेज़ ही नहीं बल्कि कॉन्टैक्ट, लोकेशन, दस्तावेज, फोटो और वीडियो आदि को भी शेयर किया जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि बॉय डिफॉल्ट आपको व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर मिलने वाली फोटो और वीडियो अपने आप ही डाउनलोड हो जाती है जिस वज़ह से आपके फोन की स्टोरेज जल्दी भरने लगती है।

अगर आप इस परेशानी से बचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सेटिंग में थोड़ा बदलाव करना होगा। आइए अब आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने एंड्रॉयड और आईफोन में व्हाट्सऐप मीडिया फाइल्स को फोन की गैलरी में सेव होने से या कह लीजिए फोन की स्टोरेज को कम करने से बचा सकते हैं।
Advertisement
 

एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए

1) सबसे पहले व्हाट्सऐप ऐप को खोलें।
2) इसके बाद दाहिनी ओर दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें।
3) यहां आपको सेटिंग्स का विकल्प मिलेगा।
Advertisement
4) सेटिंग्स पर क्लिक करने के बाद चैट्स पर क्लिक करें।
5) मीडिया विजिबिल्टी (Media Visibility) को ऑफ कर दें।
 
 

चुनिंदा चैट के लिए करना चाहते हैं सेटिंग तो इन स्टेप्स को करें फॉलो

1) सबसे पहले व्हाट्सऐप (WhatsApp) को खोलें।
Advertisement
2) इसके बाद आप जिस भी चैट के लिए ये सेटिंग करना चाहते हैं तो उसपर क्लिक करें।
3) अब दाहिनी ओर दिख रहे तीन डॉट मेन्यू पर जाएं।
4) यहां आपको व्यू कॉन्टैक्ट का विकल्प मिलेगा, इसपर क्लिक कीजिए।
Advertisement
5) इसके बाद आपको मीडिया विजिबिल्टी (Media Visibility) का विकल्प दिखेगा, इसपर क्लिक कीजिए।
6) क्लिक करने के बाद आपके सामने तीन विकल्प आ जाएंगे- डिफॉल्ट (Yes), Yes और No।

ऊपर बताई गई सेटिंग्स में बदलाव के बाद व्हाट्सऐप खुद-ब-खुद मीडिया फाइल्स को डाउनलोड नहीं करेगा।
 

आईफोन (iPhone) यूज़र्स के लिए

1) सबसे पहले व्हाट्सऐप (WhatsApp) को खोलें।
Advertisement
2) नीचे की ओर दाहिनी तरफ दिख रहे सेटिंग्स विकल्प पर क्लिक करें।
3) इसके बाद चैट्स पर जाएं।
4) चैट्स पर क्लिक करने के बाद आपको Save to camera roll का विकल्प मिलेगा, इसे बंद कर दें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Facebook
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.