चीन ने WhatsApp और Threads को Apple App Store से हटाया, जानें कारण

चीन पहले भी विदेशी डेवलपर्स को लेकर सख्त रहा है, जहां वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के उपयोग के बिना विभिन्न विदेशी ऐप्स और प्लेटफार्मों को एक्सेस करना प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2024 17:46 IST
ख़ास बातें
  • चीन ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए ऐप्स को हटाया
  • Apple ने स्थानीय कानूनों का पालन करने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया
  • Meta ने कहा कि बदलाव केवल चीन तक सीमित है
चीन में Apple के ऐप स्टोर में एक बड़ा और हैरान करने वाला बदलाव देखा गया है, क्योंकि Meta के स्वामित्व वाले WhatsApp और Threads को स्टोर से हटा दिया गया है। यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए चीन के टॉप इंटरनेट रेगुलेटर, साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना (CAC) ने लिया है। जवाब में, Apple ने उन देशों में स्थानीय कानूनों का पालन करने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जहां वह काम करता है, भले ही असहमति हो। 

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट (via NDTV) के मुताबिक, चीन में Apple App Store से WhatsApp और Threads को हटा दिया गया है। हैरानी इस बात की है कि देश के इंटरनेट रेगुलेटर ने दोनों ऐप्स को राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए हटाया है। इस बदलाव के बाद टेक दिग्गज ने स्पष्ट किया कि यह निष्कासन केवल चीन पर लागू होता है, जबकि ऐप्स अन्य क्षेत्रों में डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे।
Advertisement

चीन पहले भी विदेशी डेवलपर्स को लेकर सख्त रहा है, जहां वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के उपयोग के बिना विभिन्न विदेशी ऐप्स और प्लेटफार्मों को एक्सेस करना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद, समझदार यूजर्स ऐप्पल के ऐप स्टोर के जरिए प्रतिबंधित प्लेटफार्मों तक पहुंचने के कई अन्य तरीके अकसर ढूंढ ही लेते हैं।

Apple के लिए चीन एक महत्वपूर्ण मार्केट है, हालांकि सेंसरशिप और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों ने वहां इसके संचालन को लगातार चुनौती दी है। WhatsApp और Threads को हटाने का यह कदम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बीजिंग और वाशिंगटन के बीच चल रहे तनाव की ओर इशारा करता है।
Advertisement

इस कार्रवाई के समय पर ध्यान देने की जरूरत है, जब अमेरिका में चीनी स्वामित्व वाले ऐप्स को कड़ी जांच झेलनी पड़ रही है। चीन ने अमेरिका द्वारा उसकी तकनीकी प्रगति को बाधित करने के प्रयासों के खिलाफ लगातार कदम उठाए हैं और इस तरह की कार्रवाइयों को उसकी आर्थिक उन्नति को रोकने के लिए एक व्यापक रणनीति का हिस्सा बताया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.