WhatsApp Status से जुड़े इस नए फीचर की टेस्टिंग शुरू

Facebook का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब अपने यूज़र्स को एक नए फीचर देने की तैयारी में है। जानें ‘Share to Facebook Story’ बटन के बारे में।

WhatsApp Status से जुड़े इस नए फीचर की टेस्टिंग शुरू

WhatsApp Status से जुड़े इस नए फीचर की टेस्टिंग शुरू

ख़ास बातें
  • WhatsApp Status के नीचे दिखेगा यह नया फीचर
  • स्टेटस खुद-ब-खुद नहीं होगा अन्य ऐप्स पर शेयर
  • WhatsApp Status से जुड़े इस फीचर के रोल आउट की जानकारी फिलहाल नहीं
विज्ञापन
Facebook का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब अपने यूज़र्स को एक नए फीचर देने की तैयारी में है। कंपनी एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है, इस फीचर के आने के बाद यूज़र स्टेटस अपडेट को फेसबुक (Facebook) स्टोरी में शेयर कर सकेंगे। WhatsApp का यह आगामी फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है और अब कंपनी ने अपने इस फीचर को टेस्टिंग के लिए ऐनेबल कर दिया है। यह फीचर उन सभी यूज़र को दिखेगा जिन्होंने बीटा प्रोग्राम के लिआ साइन-अप किया हुआ है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को WhatsApp अकाउंट को Facebook से लिंक करने की जरूरत नहीं होगी। अन्य ऐप्स की तरह ही यह भी डेटा-शेयरिंग एपीआई का उपयोग करेगा जिसकी मदद से व्हाट्सऐप स्टेटस को Facebook स्टेटस में डाला जा सकेगा।

The Verge की रिपोर्ट में बताया गया है कि WhatsApp ने टेस्टिंग के लिए फीचर को ऐनेबल कर दिया है, इसका मतलब इस फीचर को जल्द जारी किया जा सकता है। ‘Share to Facebook Story' बटन आपको स्टेटस के ठीक नीचे दिखाई देगा। बटन पर क्लिक करते ही यह आपको फेसबुक ऐप पर ले जाएगा जहां आप स्टोरी को पोस्ट कर सकेंगे। इस ऑप्शन का इस्तेमाल स्टेटस को अन्य ऐप जैसे कि Instagram, Gmail और गूगल फोटो में भी पोस्ट करने के लिए किया जा सकेगा।
 
lbu3p1p4

WhatsApp पर ‘Share to Facebook Story' बटन की टेस्टिंग शुरू
Photo Credit: The Verge

प्राइवेसी और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए WhatsApp दोनों प्लेटफार्म को लिंक नहीं कर रही है, बल्कि केवल डेटा-शेयरिंग एपीआई का उपयोग करेगी। जैसे एंड्रॉयड और आईओएस पर दूसरे ऐप करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp का यह फीचर अन्य ऐप्स में स्टेटस को खुद-ब-खुद शेयर करने में सक्षम नहीं होगा। इसका मतलब यह निर्णय यूज़र का होगा कि वह स्टेटस को शेयर करना चाहते हैं या नहीं।  

इस फीचर को पहली बार WhatsApp एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.19.151 में स्पॉट किया गया था। उस समय यह फीचर अंडर-डेवलपमेंट स्टेज में था और यूज़र इस फीचर को देख नहीं सकते थे। लेकिन अब रिपोर्ट में कहा गया है कि टेस्टिंग के लिए इस फीचर को ऐनेबल कर दिया गया है, इसका मतलब बीटा यूज़र अब इस फीचर को देख सकेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Whatsapp, Whatsapp status, Facebook

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  7. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  8. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  9. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  10. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »