WhatsApp यूजर के लिए बड़ी खबर, डेटा बचाना है तो अभी करें ये काम

WhatsApp तो आप सभी इस्तेमाल करते ही होंगे। आज का लेख खासतौर से उन सभी यूजर्स के लिए है जिन्होंने अभी तक Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp डेटा का बैकअप नहीं लिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 नवंबर 2018 11:22 IST
ख़ास बातें
  • Google Drive पर मौजूद WhatsApp डेटा हो जाएगा डिलीट
  • WhatsApp में डेटा बैकअप लेने का आसान तरीका, जानें
  • Google Drive से आसानी से डेटा को रिलोड किया जा सकता है
दुनिया का सबसे पॉपुलर ऐप WhatsApp तो आप सभी इस्तेमाल करते ही होंगे। आज का लेख खासतौर से उन सभी यूजर्स के लिए है जिन्होंने अभी तक Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp का डेटा Google ड्राइव पर बैकअप नहीं लिया है। हाल ही में WhatsApp ने यूजर्स को चेताया है कि बैकअप जो एक साल से अपडेट नहीं हुआ वह गूगल ड्राइव से अपने आप डिलीट हो जाएगा। व्हाट्सऐप ने डेटा डिलीट करना शुरू कर दिया है, यदि अभी आपका डेटा डिलीट नहीं हुआ है तो अभी भी आपके पास एक मौका है। आप अभी अपने WhatsApp डेटा का बैकअप अपडेट कर लें।

याद करा दें कि फेसबुक के इस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने पिछले साल अगस्त में Google के साथ एक समझौता किया था। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह समझौता WhatsApp यूजर्स का डेटा गूगल ड्राइव क्लाउड सर्विस में स्टोर रखने से संबंधित था। ऐसा करने के पीछे का उद्देश्य यह था कि फोन बदलने की स्थिति में यूजर अपने नए फोन पर आसानी से Google ड्राइव से बैकअप को रिलोड कर सकें। WhatsApp का यह बड़ा कदम उन यूजर्स को चिंता में डाल सकता है जिन्होंने डेटा का बैकअप अभी तक नहीं लिया है।

याद करा दें कि हाल ही में यह बात सामने आई थी कि सोशल मैसेजिंग ऐप WhatsApp फॉरवर्ड प्रिव्यू फीचर की टेस्टिंग कर रही है। इसका मतलब यह हुआ कि व्हाट्सऐप यूजर को अब टेक्स्ट, इमेज, GIF, वीडियो या अन्य कंटेंट एक से ज्यादा यूजर को भेजने से पहले एक और स्टेप को फॉलो करना होगा। इस स्टेप को जोड़ने के बाद यूजर लिस्ट में अन्य यूजर को जोड़ने और हटाने जैसे कई बातों के बारे में पुन: विचार कर पाएंगे।
 

WhatsApp में डेटा बैकअप लेने का आसान तरीका

अगर आपने भी अभी तक डेटा का बैकअप नहीं लिया है तो आइए आपको बताते हैं कि किस तरह से आप इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले व्हाट्सऐप ऐप को खोलना है। ऊपर दाहिनी तरफ दिखाई दे रहे तीन डॉट पर क्लिक कर सेटिंग्स में जाएं। सेटिंग्स में चैट्स विकल्प का चुनाव कर चैट बैकअप पर क्लिक कीजिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Facebook, Google, Google Drive

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.