WhatsApp बीटा में आए नए एनिमेटिड स्टीकर्स, जल्द जुड़ेगा एक और फीचर

इस नए एनिमेटिड स्टीकर पैक का नाम Usagyuuun है और इसके Quan Inc द्वारा बनाया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 सितंबर 2020 12:57 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp Wallpaper Dimming फिलहाल अंडर डेवलपमेंट स्टेज पर है
  • यह फीचर व्हाट्सऐप वॉलपेपर के कलर टोन को बदलने में करेगा मदद
  • नया एनिमेटिड स्टीकर पैक लेटेस्ट बीटा के जरिए होगा उपलब्ध

इस स्टीकर पैक का साइज़ 3.5 एमबी है

WhatsApp वॉलपेपर में कुछ बदलाव पेश करने जा रहा है और जल्द ही Usagyuun नामक नया स्टीकर पैक भी ऐप में जोड़ा जाने वाला है, जिसकी जानकारी एंड्रॉयड के लिए लेटेस्ट बीटा में मिली है। इस नए स्टीकर पैक का साइज़ 3.5 एमबी है। साथ ही कथित रूप से व्हाट्सऐप अलग-अलग चैट में वॉलपेपर बदलने की क्षमता पर भी काम कर रहा है। इसके अलावा WhatsApp Dimming फीचर को लेकर भी कहा जा रहा है कि इस पर काम चल रहा है। यह फीचर यूज़र्स को व्हाट्सऐप वॉलपेपर की ऑपेसिटी बदलने में मदद करेगा। फिलहाल, यह अंडर डेवलपमेंट में है, जो कि लेटेस्ट अपडेट के साथ भी प्राप्त नहीं होगा।

WABetaInfo ने एंड्रॉयड के लिए लेटेस्ट WhatsApp 2.20.200. बीटा में जानकारी हासिल की है कि कंपनी ने ऐप में डिफॉल्ट स्टीकर लिस्ट मेंनया स्टीकर पैक जोड़ा है। इस नए स्टीकर पैक का नाम Usagyuuun है और इसके Quan Inc द्वारा बनाया गया है। यह एनिमिटेड स्टीकर पैक है, यह हाल ही में सामने आए बीटा में देखा गया था। इस स्टीकर पैक में सफेद कार्टून कैरेटर दिखाया गया है, जो कि अलग-अलग भावनाओं को स्टीकर्स के माध्यम से व्यक्त करता है, जैसे खुशी, उदासी, प्यार आदि।
Advertisement

आपको बता दें, यह स्टीकर पैक 3.5 एमबी के साथ लिस्ट किया गया है। इस पैक के साथ डिस्क्रिप्शन दिया गया है, “A little bit peppy, a little bit bizzare”। जैसे कि हमने बताया यह स्टीकर पैक लेटेस्ट बीटा में पाया गया है, जो कि हमे भी प्राप्त हुआ है।

इसके अलावा, ट्रैकर ने जानकारी दी कि एंड्रॉयड के लिए WhatsApp 2.20.200.6 बीटा नया Wallpaper Dimming फीचर भी लेकर आया है, जो कि विशेष रूप से यूज़र्स की पंसद के आधार पर वॉलपेपर कलर टोन बदलने में मदद करता है। यह नया फीचर नए वॉलपेपर सेक्शन में जोड़ा जाएगा, जिस पर फिलहाल काम चल रहा है। WABetaInfo द्वारा साझा किए स्क्रीनशॉट के मुताबिक ‘Wallpaper Dimming' टॉगल स्क्रीन के निचले हिस्से पर स्थित होगा।
Advertisement
 

इस टॉगल को बायीं से दायीं ओर स्वाइप करने पर वॉलपेपर की ऑपेसिटी बदल जाती है। जो कलर आपकी आंखों को सूट करे आप उस हिसाब से टोन को बदल सकते हैं। WABetaInfo का कहना है कि इस फीचर पर फिलहाल काम चल रहा है, जो कि भविष्य में आने वाले अपडेट में प्राप्त हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.