WhatsApp ने जारी किया नया स्टोरेज मैनेजमेंट टूल, ऐसे करें इस्तेमाल

एक बार जब नया टूल आपके फोन पर रोल आउट हो जाता है, तो आप व्हाट्सऐप में 'स्टोरेज'> 'स्टोरेज एंड डेटा'> 'मैनेज स्टोरेज' में जाकर रीडिज़ाइन किए गए स्टोरेज मैनेजमेंट टूल को एक्सेस कर सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 नवंबर 2020 17:12 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp का नया फीचर सभी यूज़र्स के लिए जारी हुआ
  • स्टोरेज को मैनेज करना बना देगा आसान
  • बेकार फाइलों को डिलीट करने की भी देगा सलाह

WhatsApp का नया स्टोरेज मैनेजमेंट टूल स्टोरेज को मैनेज करना आसान बना देता है

WhatsApp ने जंक मैसेज को हटाने के लिए एक रीडिज़ाइन किया गया स्टोरेज मैनेजमेंट टूल रोल आउट कर रहा है। यह टूल इस साल की शुरुआत में ऑनलाइन देखा गया था। नया स्टोरेज मैनेजमेंट टूल व्हाट्सऐप यूज़र्स को अपने फोन पर स्टोरेज को मैनेज करने की क्षमता देता है। इसके जरिए यूज़र्स स्टोरेज कंटेंट को आसानी से पहचान सकते हैं और और बल्क में डिलीट कर सकते हैं। यह टूल उन अनावश्यक फाइलों को ढूंढना और डिलीट करना भी आसान बनाता है, जिन्हें इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का उपयोग करके कई बार फॉरवर्ड या साझा किया गया था।
 

How to use WhatsApp storage management tool

एक बार जब टूल आपके फोन पर रोल आउट हो जाता है, तो आप व्हाट्सऐप में 'स्टोरेज'> 'स्टोरेज एंड डेटा'> 'मैनेज स्टोरेज' में जाकर रीडिज़ाइन किए गए स्टोरेज मैनेजमेंट टूल को एक्सेस कर सकते हैं।

इससे पहले, WhatsApp केवल 'स्टोरेज यूसेज' सेक्शन के अंदर केवल चैट को लिस्ट करता था, जिसके जरिए यूज़र्स अपने फोन पर कुछ स्पेस बना सकते थे। हालांकि, नए बदलाव के बाद अनुभव पहले से बेहतर हो गया है और अब यूज़र्स आसान तरीके से अपने फोन की स्टोरेज को मैनेज कर सकते हैं। अब एक समर्पित बार के तौर पर एक नए इंटरफेस के जरिए यह टूल आपको दिखाएगा कि अन्य ऐप्स के साथ-साथ व्हाट्सऐप मीडिया कंटेंट द्वारा कितना स्टोरेज लिया जा रहा है । मीडिया फाइलों को देखने के लिए एक समर्पित विकल्प भी है, जिन्हें ऐप के जरिए से कई बार फॉरवर्ड किया जाता है। यह अनावश्यक फॉरवर्ड फाइलों को आसानी से ढूंढता है और डिलीट करने में मदद करता है।

रीडिज़ाइन किया गया स्टोरेज मैनेजमेंट टूल उन फाइलों को लिस्ट करता है, जो साइज़ में 5MB से बड़ी हैं। इसके अलावा, आपको फाइलों को आकार के अनुसार सॉर्ट करने और हटाने से पहले उनको प्रीव्यू करने की सुविधा मिलेगी। रीडिज़ाइन किया गया टूल मौजूदा चैट लिस्ट को बनाए रखता है, जहां से आप उन थ्रेड को देख सकते हैं, जो अधिक स्टोरेज ले रहे हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Upate
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.