WhatsApp ग्रुप का इन्फो कौन करे एडिट? तय कर पाएंगे आप

WhatsApp ने ग्रुप को लेकर नया फीचर शुरू किया है, जिसके तहत बेवजह ग्रुप का इन्फो बदलने वालों पर लगाम लगेगी। इस फीचर के ज़रिए उन मेंबर को चुना जाना संभव होगा...

विज्ञापन
अपडेटेड: 1 मई 2018 18:23 IST

WhatsApp के ग्रुप में आया नया फीचर

WhatsApp ने ग्रुप को लेकर नया फीचर शुरू किया है, जिसके तहत बेवजह ग्रुप का इन्फो बदलने वालों पर लगाम लगेगी। इस फीचर के ज़रिए उन मेंबर को चुना जाना संभव होगा, जिनके पास ग्रुप इन्फो को एडिट करने का अधिकार रहे। नया व्हाट्सऐप फीचर फिलहाल एंड्रॉयड बीटा यूज़र के लिए है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही यह रेग्युलर एंड्रॉयड, आईफोन व विंडोज़ यूज़र के लिए उपलब्ध हो जाएगा। कुल मिलाकर व्हाट्सऐप का यह नया फीचर ग्रुप को मैनेज करने में एडमिन को और ज्यादा अधिकार दे देगा। पहले भी कंपनी ने एडमिन को ज्यादा अधिकार देने वाले फीचर जारी किए थे।

डब्ल्यूएबीटाइन्फो के मुताबिक, एक लोकप्रिय फैन साइट ने इसे 2.18.132 वर्ज़न पर टेस्ट किया। यहां 'रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप फीचर' की सुविधा नज़र आई। यानी ग्रुप इन्फो - ग्रुप सेटिंग - एडिट ग्रुप इन्फो में अब आप मजबूरी में हर किसी को एडिट करने की छूट नहीं दे पाएंगे। यहां आप All participants व Only admins का चुनाव कर पाएंगे।

ध्यान रहे, ग्रुप डिस्क्रिप्शन फीचर फरवरी में जारी हुआ था। यह अब आईफोन पर भी उपलब्ध है। हालांकि, आईफोन और विंडोज़ फोन पर रिस्ट्रिक्शन का विकल्प नहीं है। जैसा कि हमने बताया, यह फीचर धीरे-धीरे इन प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगा। रिपोर्ट में ज़िक्र है कि जल्द से जल्द व्हाट्सऐप के सभी यूज़र को इस फीचर का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apps, Social, WhatsApp, WhatsApp Group Settings, WhatsApp Group
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.