WhatsApp पर ग्रुप चैट में प्राइवेट रिप्लाई वाला फीचर जल्दः रिपोर्ट

व्हाट्सऐप ने हाल ही में विंडोज़ फोन के लिए एक बीटा अपडेट में गलती से रिप्लाई प्राइवेटली फ़ीचर जारी कर दिया। इस फ़ीचर के जरिए, यूज़र किसी ग्रुप में किसी एक सदस्य को निज़ी तौर पर मैसेज भेज पाएंगे और अन्य सदस्यों को इसका पता भी नहीं चलेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जनवरी 2018 15:08 IST
व्हाट्सऐप ने हाल ही में विंडोज़ फोन के लिए एक बीटा अपडेट में गलती से रिप्लाई प्राइवेटली फ़ीचर जारी कर दिया। इस फ़ीचर के जरिए, यूज़र किसी ग्रुप में किसी एक सदस्य को निज़ी तौर पर मैसेज भेज पाएंगे और अन्य सदस्यों को इसका पता भी नहीं चलेगी। व्हाट्सऐप के इस बहु-प्रतीक्षित फ़ीचर पर अभी काम चल रहा है और इसे अन्य फ़ीचर के साथ रोलआउट किया जा सकतता है। व्हाट्सऐप के बीटा वर्ज़न पर प्राइवेट रिप्लाई फ़ीचर देखा गया और थोड़ी देर बाद ही फ़ीचर को हटा लिया गया। इस फ़ीचर को बसे पहले  @WABetaInfo ने देखा। इससे पुष्टि हो गई कि डेवलेपर ने गलती से फ़ीचर को इनेबल कर दिया था।

WABetaInfo ने ट्वीट किया, ''विंडोज़ फोन 2.17.344 नए वर्ज़न में प्राइवेट रिप्लाई फ़ीचर डिसेबल कर दिया गया है। शायद व्हाट्सऐप ने गलती से 2.17.342 में इसे इनेबल कर दिया था।'' इस फ़ीचर को दोबारा वर्ज़न 2.17.348 बीटा अपडेट में जारी किया गया।
Advertisement
 

WABetaInfo ने कहा कि प्राइवेट रिप्लाई फ़ीचर सिर्फ ग्रुप चैट में ही उपलब्ध होगा। और जब यूज़र किसी मैसेज को देर तक प्रेस और होल्ड करेंगे तो एक छोटे मेन्यू में पॉप-अप की तरह दिखेगा। इसके बाद यूज़र मैसेज को कोट कर सामने वाले यूज़र को जवाब दे पाएंगे और यह एक निज़ी चैट होगी। इससे पहले जब इस फ़ीचर को देखा गया था, तब कई दिक्कतें सामने आईं थी। WABetaInfo ने बताया कि यह मैसेज ग्रुप चैट में दिखने की जगह निज़ी चैट में दिखेगा।

विंडोज़ फोन वर्ज़न 2.17.336 और 2.17.342 के बीटा अपडेट के अन्य फ़ीचर की बात करें तो इनमें कॉल के लिए नया यूआई डिज़ाइन भी आ गया है जो एंड्रॉयड इंटरफेस की तरह है। जो डिफॉल्ट तौर पर डिसेबल है। इसके अलावा वीडियो कॉल पर फटाफट स्विच करना, और बिना बातचीत को रोके किसी वॉयस कॉल से वीडियो कॉल पर स्विच करने जैसे विकल्प भी आ गए हैं। इसके अलावा, एडवांस्ड ग्रुप सेटिंग को भी देखा गया है।
Advertisement

इससे पहले इसी महीने, WABetaInfo ने उन फ़ीचर की जानकारी लीक की थी जिन्हें व्हाट्सऐप वेब और डेस्कटॉप के लिए विकसित कर रहा है। इनमें टैप टू अनब्लॉक और एक पिक्चर-इन-पिक्चर (पीआईपी) मोड शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Private Reply, WhatsApp, WhatsApp Beta, Windows Phone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.