व्हाट्सऐप के एक्टिव यूज़र की संख्या 90 करोड़ से भी ज्यादा

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 4 सितंबर 2015 11:57 IST
लोकप्रिय मैसेजिंग सर्विस ऐप व्हाट्सऐप ने बताया है कि उसके पास 90 करोड़ एक्टिव यूज़र हैं। ये संख्या मासिक यूज़र की है। कंपनी के सीईओ यान कुम ने ये आकंड़े शुक्रवार को सार्वजनिक किए। फरवरी 2014 में फेसबुक द्वारा खरीदे गए इस मैसेजिंग सर्विस के एक्टिव यूज़र में बढ़ोतरी का दर बेहद ही शानदार रहा है। व्हाट्सऐप में आखिरी 10 करोड़ नए एक्टिव यूज़र जोड़ने में सिर्फ 5 महीने लगे। आपको बता दें कि कंपनी ने अप्रैल महीने में बताया था कि उसके पास 80 करोड़ मासिक यूज़र हैं।

मैसेजिंग सर्विस की दुनिया में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच व्हाट्सऐप ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। इस मामले में व्हाट्सऐप अपने मालिक कंपनी फेसबुक के मैसेंजर ऐप को भी जोरदार टक्कर दे रहा है जिसके पास जून 2015 में 700 मिलियन एक्टिव यूज़र थे। मार्केट में व्हाट्सऐप के अलावा भी कई मैसेजिंग सर्विस ऐप मौजूद हैं, जिनमें गूगल का हैंगआउट्स, वीचैट और लाइन शामिल हैं। वीचैट चीन में बेहद ही पॉपुलर है और लाइन जापान में। वैसे, इनमें से ज्यादातर कंपनियां अपनी मासिक एक्टिव यूज़र की संख्या सार्वज़निक नहीं करतीं।

मैसेजिंग सर्विस आने के बाद से लोगों के बीच आपसी संवाद का तरीका बिल्कुल बदल गया है। व्हाट्सऐप ने जनवरी ने घोषणा की कि उसकी सर्विस का इस्तेमाल करके 30 बिलियन से ज्यादा मैसेज हर रोज भेजे जा रहे हैं जबकि एसएमएस टेक्स्ट की संख्या कथित तौर पर 20 बिलियन है। अब ये ऐप्स वॉयस क़ॉलिंग फीचर के साथ आ रहे हैं जिसे भी यूज़र खासा पसंद कर रहे हैं। ये देखना और भी मज़ेदार होगा कि कंपनियां आने वाले समय में किस तरह की सुविधाएं आम यूज़र को मुहैया कराती हैं।

व्हाट्सऐप मैसेजिंग सर्विस की शुरुआत 2009 में याहू कंपनी के दो पूर्व कर्मचारी ब्रायन एक्टन और यान कुम ने की थी। व्हाट्सऐप के मैसेजिंग क्लाइंट का इस्तेमाल पहले साल के लिए मुफ्त होता है, फिर उसके बाद 55 रुपये का सालाना चार्ज़ लगता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.