WhatsApp को हर महीने इस्तेमाल करने वालों की सख्या 1.5 अरब

व्हाट्सऐप के अब दुनियाभर में 1.5 अरब मंथली एक्टिव यूज़र हो गए हैं। गुरुवार को फेसबुक के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग ने ऐलान किया कि इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप पर हर रोज़ करीब 60 अरब मैसेज हर रोज़ भेजे जा रहे हैं।

WhatsApp को हर महीने इस्तेमाल करने वालों की सख्या 1.5 अरब
विज्ञापन
व्हाट्सऐप के अब दुनियाभर में 1.5 अरब मंथली एक्टिव यूज़र हो गए हैं। गुरुवार को फेसबुक के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग ने ऐलान किया कि इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप पर हर रोज़ करीब 60 अरब मैसेज हर रोज़ भेजे जा रहे हैं।

चौथी तिमाही के परिणाम की घोषणा के बाद ज़ुकरबर्ग ने कहा कि फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टाग्राम  स्टोरी शेयरिंग फ़ीचर के मामले में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है। जबकि इसके बाद दूसरे नंबर पर मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप है।

टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम "Stories" और व्हाट्सऐप "Stories" फ़ीचर को प्रतिदिन इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या अब 30 करोड़ है। जबकि स्नैपचैट को करीब 17.8 करोड़ लोग ही इस्तेमाल कर रहे हैं।

19 फरवरी, 2014 को फेसबुक ने व्हाट्सऐप का अधिग्रहण 19 बिलियन डॉलर (करीब 1.21 लाख करोड़) में किया था। फेसबुक द्वारा किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा सौदा था। व्हाट्सऐप को भारत में हर महीने तकरीबन 20 करोड़ से ज़्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं।

याद दिला दें कि व्हाट्सऐप ने ग्राहकों और कारोबारियों के बीच बेहतर संवाद के लिए पिछले महीने देश में "WhatsApp Business" ऐप रोलआउट किया। यह ऐप छोटे कारोबारियों के लिए है और प्ले स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

भारत में करीब 84 प्रतिशत छोटे कारोबारियों का मानना है कि ग्राहकों से बातचीत के लिए व्हाट्सऐप मददगार है। और करीब 80 प्रतिशत कारोबारियों का मानना है कि व्हाट्सऐप की मदद से उनके बिज़नेस को बढ़ावा मिलने में मदद मिली है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Instagram, Mark Zuckerberg, WhatsApp, WhatsApp Business
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »