WhatsApp पर अब दूसरे यूजर्स से स्क्रीन कर पाएंगे शेयर, कंपनी ला रही स्क्रीन शेयरिंग फीचर

WhatsApp पर अब स्क्रीन शेयरिंग के साथ कंपनी का टारगेट अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए वीडियो कॉलिंग अनुभव को ज्यादा बेहतर बनाना है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 मई 2023 10:47 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp लेटेस्ट बीटा वर्जन (2.23.11.19) पर यह फीचर उपलब्ध हो गया है।
  • WhatsApp स्क्रीन शेयरिंग फीचर से दूसरे यूजर्स से स्क्रीन शेयर कर पाएंगे।
  • WhatsApp यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए फीचर्स लाता रहता है।

WhatsApp एंड्रॉयड डिवाइस पर स्क्रीन शेयरिंग फीचर की टेस्टिंग कर रही है।

WhatsApp यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में नए फीचर्स को शामिल करता रहता है। हाल ही में आए नए फीचर में स्क्रीन-शेयरिंग की सुविधा शामिल है, जिसकी टेस्टिंग वर्तमान में एंड्रॉयड डिवाइसेज पर हो रही है। यह फीचर यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान अपने स्मार्टफोन स्क्रीन को दूसरों के साथ शेयर करने की अनुमति प्रदान करता है, जिससे कंटेंट शोकस करना या किसी अन्य यूजर से मदद पाना आसान हो जाता है। आइए वॉट्सऐप के नए स्क्रीन शेयरिंग फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कैसा है वॉट्सऐप का स्क्रीन शेयरिंग फीचर
Advertisement
WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब तक जो यूजर्स अपने डिवाइस में WhatsApp का लेटेस्ट बीटा वर्जन (2.23.11.19) इंस्टॉल कर चुके हैं तो उनके लिए स्क्रीन-शेयरिंग फीचर गूगल प्ले स्टोर पर पहले से ही उपलब्ध है। वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन के नीचे एक नया आइकन नजर आता है जो कि यूजर्स को स्क्रीन शेयरिंग शुरू करने की सुविधा देता है। इस आइकन पर क्लिक करके एक पॉप-अप मीनू यूजर्स को यह जानकारी देते हुए स्क्रीन शेयरिंग करने की सुविधा प्रदान करता है कि उनकी स्क्रीन का कंटेंट कॉल पर अन्य लोगों को नजर आएगा। इस फीचर पर यूजर्स का पूरा कंट्रोल होता है और जब चाहें "स्टॉप शेयरिंग" बटन पर क्लिक करके आसानी से शेयरिंग को बंद भी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि यह नया फीचर कुछ साल पहले पेश किए गए Google Meet के लाइव शेयरिंग फीचर और Apple के SharePlay फीचर से मिलता जुलता है जो कि iOS, iPadOS और macOS डिवाइसेज पर उपलब्ध है। वॉट्सऐप का स्क्रीन-शेयरिंग फीचर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है, जिन्हें अपने स्मार्टफोन के लिए मदद या गाइडेंस की जरूरत होती है जिसमें बुजुर्ग यूजर्स या बच्चे आदि शामिल हैं। वॉट्सऐप लगातार अपने प्लेटफॉर्म पर फीचर्स की रेंज को बढ़ाता जा रहा है जो कि यूजर्स को ज्यादा आकर्षित करते हैं।  WhatsApp पर अब स्क्रीन शेयरिंग के साथ कंपनी का टारगेट अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए वीडियो कॉलिंग अनुभव को ज्यादा बेहतर बनाना है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.