WhatsApp New Features: ग्रुप में 1 हजार से ज्यादा लोगों से एकसाथ करें बातचीत!

Telegram के सामने ये संख्या अभी भी कई गुना कम है। बताते चलें कि व्हाट्सऐप प्रतिद्वंदी एक ग्रुप में 2,00,000 लोगों को जोड़ने का मौका देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2022 17:36 IST
ख़ास बातें
  • यह फीचर Android और iOS के लिए WhatsApp beta पर पहले से उपलब्ध है
  • फिलहाल व्हाट्सऐप ग्रुप में 512 लोगों को जोड़ा जा सकता है
  • बड़े WhatsApp ग्रुप्स का फायदा बिजनेस अकाउंट को मिल सकता है

WhatsApp पर Call Links नाम का एक नया फीचर भी आया है

WhatsApp जल्द अपने यूजर्स को ग्रुप में 1 हजार से ज्यादा लोगों को जोड़ने की अनुमति दे सकता है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फीचर Android और iOS के लिए WhatsApp beta पर पहले से उपलब्ध है। बता दें कि पहले व्हाट्सऐप ग्रुप में 256 लोगों को जोड़ा जा सकता था, जिसे इस साल बढ़ा कर 512 कर दिया गया था। अब, Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म इस संख्या को दोगुना कर सकता है। 

WaBetaInfo के अनुसार, WhatsApp यूजर्स जल्द ही ग्रुप में 1,024 लोगों को जोड़ सकेंगे। इस साल की शुरुआत में इस लिमिट को 256 से बढ़ाकर 512 किया गया था। रिपोर्ट आगे बताती है कि यह फीचर पहले से ही Android और iOS के लिए व्हाट्सऐप बीटा पर उपलब्ध है। हालांकि, यह फिलहाल बीटा टेस्टर्स की एक निश्चित संख्या तक सीमित है। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि कंपनी भविष्य के अपडेट में इस फीचर को और अधिक यूजर्स के लिए रोल आउट कर सकती है।
Advertisement

रिपोर्ट में केवल संख्या बढ़ाए जाने की जानकारी दी गई है। इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के जोड़े जाने के बाद भी ग्रुप छोटे व्हाट्सऐप ग्रुप के समान ही काम करेंगे।

निश्चित तौर पर, बड़े WhatsApp ग्रुप्स का फायदा बिजनेस अकाउंट को मिलेगा। इसके साथ ही NGO या अन्य सर्विस देने वाले ग्रुप को भी इस फीचर का फायदा मिल सकता है।
Advertisement

Telegram के सामने ये संख्या अभी भी कई गुना कम है। बताते चलें कि व्हाट्सऐप प्रतिद्वंदी एक ग्रुप में 2,00,000 लोगों को जोड़ने का मौका देता है।
Advertisement

इससे अलग बता दें कि पिछले महीने के अंत में, WhatsApp ने कॉल लिंक (Call Links) नाम से एक नए फीचर को सितंबर के आखिर तक रोल आउट करने का ऐलान किया था। इस फीचर की मदद से यूजर्स एक नई कॉल शुरू कर सकेंगे या पहले से चल रही किसी कॉल में शामिल हो सकेंगे। कॉल टैब के अंदर 'कॉल लिंक' ऑप्‍शन को जोड़ा जाएगा। यूजर्स, ऑडियो या वीडियो कॉल के लिए एक लिंक बना सकेंगे, जिसे आसानी से अन्य प्लेटफॉर्म्‍स पर शेयर किया जा सकेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.