Whatsapp New Features 2023: फोन नंबर दिए बिना कर सकेंगे चैटिंग, जानें कैसे?

WhatsApp new feature : लोग एक-दूसरे से यूजरनेम के जरिए ही कनेक्‍ट कर सकेंगे, उन्‍हें फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 मई 2023 16:22 IST
ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है
  • WABetaInfo ने यह जानकारी दी है
  • लोग एक-दूसरे से यूजरनेम के जरिए कनेक्‍ट कर सकेंगे

यह फीचर अभी डेवलप किया जा रहा है, जिसे आने में कुछ महीनों का वक्‍त लग सकता है।

वॉट्सऐप (Whatsapp) के कई नए फीचर्स पर इन दिनों चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि यूजर सिक्‍योरिटी को और ज्‍यादा मजबूत करने के लिए कंपनी नई योजनाओं पर काम कर रही है। नई जानकारी के मुताबिक, बहुत जल्‍द वॉट्सऐप यूजर्स को यूनीक यूजरनेम चुनने का ऑप्‍शन भी मिलने लगेगा। ऐसा होने पर लोग एक-दूसरे से यूजरनेम के जरिए ही कनेक्‍ट कर सकेंगे, उन्‍हें फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। वॉट्सऐप ट्रैकर के रूप में पॉपुलर WABetaInfo ने यह जानकारी दी है। 

बताया है कि वॉट्सऐप एक नए अपडेट पर काम कर रहा है। इसकी मदद से यूजर एक यूनीक यूजरनेम तैयार कर सकेंगे। उन्‍हें हर किसी को अपना फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। WABetaInfo के अनुसार, यह फीचर अभी डेवलप किया जा रहा है, जिसे आने में कुछ महीनों का वक्‍त लग सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यूनीक यूजरनेम के जरिए होने वाली बातचीत भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रहेगी यानी दो यूजर्स के अलावा कोई तीसरा इन्‍फर्मेशन को हासिल नहीं कर पाएगा। 

मौजूदा वक्‍त में वॉट्सऐप पर लॉगिन करने के लिए यूजर्स को अपना मोबाइल नंबर शेयर करना पड़ता है। हालांकि कई सोशल मीडिया ऐप्‍स और मैसेजिंग ऐप्‍स बिना मोबाइल नंबर के भी लोगों को आपस में जोड़ देते हैं। हाल के दिनों में वॉट्सऐप पर स्‍पैम कॉल की कई घटनाएं देखने को मिली हैं। भारत में भी बड़ी संख्‍या में लोग वॉट्सऐप पर स्‍पैम कॉल और मैसेजेस से परेशान हुए। यह मामला सरकार तक भी पहुंचा था। 

WABetaInfo ने एक स्‍क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इससे पता चलता है कि यूजरनेम का विकल्‍प यूजर्स को उनकी प्रोफाइल में मिलेगा। वॉट्सऐप सेटिंग्‍स में जाकर वहां प्रोफाइल पर क्लिक करने के बाद यूजरनेम का चुनाव किया जा सकेगा। इसके बाद ऐप में ही बाकी यूजर्स को उनके यूजरनेम से सर्च किया जा सकेगा। इससे मोबाइल नंबर को काफी हद तक दूसरों से सुरक्षित किया जा सकेगा। यह फीचर कब तक रोलआउट होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं है। फीचर के बारे में वॉट्सऐप या मेटा की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.