WhatsApp का मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर Beta के रूप में जल्द होगा रिलीज़!

WhatsApp का आने वाला मल्टी-डिवाइस सपोर्ट सबसे पहले व्हाट्सएप वेब, डेस्कटॉप और पोर्टल क्लाइंट पर बीटा में आएगा। यह एंड्रॉइड और आईफोन यूजर्स के लिए शुरू होगा। इससे इस नए डेवलेपमेंट की टेस्टिंग पहले एक छोटे यूजर समूह पर हो पाएगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 जून 2021 18:30 IST
ख़ास बातें
  • मल्टी डिवाइस सपोर्ट के लिए यूजर को अपनी ओर से देनी होगी परमिशन।
  • दोनों पक्षों के पास लेटेस्ट वर्जन होने पर ही काम करेगा फीचर।
  • मल्टी-डिवाइस सपोर्ट शुरू में करेगा "परफॉर्मेंस और क्वालिटी" को प्रभावित।

मल्टी डिवाइस सपोर्ट एक्टिव होने के बाद यूजर्स ऐप को एक साथ पांच डिवाइस पर इस्तेमाल कर पाएंगे।

एक रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp का आने वाला मल्टी-डिवाइस सपोर्ट सबसे पहले व्हाट्सएप वेब, डेस्कटॉप और पोर्टल क्लाइंट पर बीटा में आएगा। यह एंड्रॉइड और आईफोन यूजर्स के लिए शुरू होगा। इससे इस नए डेवलेपमेंट की टेस्टिंग पहले एक छोटे यूजर समूह पर हो पाएगी इससे पहले कि यह बड़े पैमाने पर सभी यूजर्स के लिए उतारा जाए। WhatsApp पर मल्टी-डिवाइस सपोर्ट को लेकर कुछ समय से अफवाहों का दौर चल रहा है। इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के प्रमुख विल कैथकार्ट और Facebook के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इस महीने की शुरुआत में एक बीटा ट्रैकर के साथ अपनी कथित बातचीत में इसके होने की पुष्टि की थी।

WABetaInfo ने व्हाट्सएप वेब, डेस्कटॉप और Facebook पोर्टल के लिए व्हाट्सएप पर मल्टी-डिवाइस सपोर्ट को जल्द रिलीज करने का संकेत देते हुए एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है। स्क्रीनशॉट बताता है कि वेब, डेस्कटॉप और पोर्टल के साथ खातों को जोड़ने के बाद यूजर्स को अब अपने फोन पर ऑनलाइन रहने की आवश्यकता नहीं होगी। व्हाट्सएप बीटा ट्रैकर की रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि मल्टी-डिवाइस सपोर्ट के जरिए एक फोन के साथ चार अतिरिक्त डिवाइस पर ऐप को एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका अर्थ यह है कि नई सुविधा के माध्यम यूजर्स एक साथ WhatsApp पर पांच डिवाइस तक कनेक्ट कर सकेंगे। 

यूजर्स अब अपने फोन पर व्हाट्सएप के पुराने वर्जन का उपयोग करने वाले लोगों के साथ संचार (न तो मैसेज और न ही कॉल) नहीं कर पाएंगे। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि मल्टी-डिवाइस सपोर्ट को सक्षम करने के लिए दोनों पक्षों को ऐप के लेटेस्ट वर्जन का ही इस्तेमाल करना होगा। यह उन लोगों के लिए समस्याएँ पैदा कर सकता है जो एक डेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम के कारण अपनी डिवाइसेज पर व्हाट्सएप का अपडेटेड वर्जन नहीं प्राप्त कर सकते हैं।  

WABetaInfo द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट में यह बिंदु भी शामिल है कि मल्टी-डिवाइस सपोर्ट शुरू में "परफॉर्मेंस और क्वालिटी" को प्रभावित करेगा। हालांकि शुरुआती कमियों को समय के साथ ठीक कर दिया जा सकेगा। यूजर्स को एंड्रॉइड और आईफोन डिवाइस पर मल्टी-डिवाइस सपोर्ट  को सक्षम करने के लिए अपनी ओर से भी परमिशन देने की आवश्यकता होगी, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। यह नए अनुभव के दायरे को व्यापक बनाएगा और इसे उन लोगों के लिए उपयोगी बना देगा जो WhatsApp पर हर वक्त जुड़े रहना चाहते हैं, चाहे उनके पास डिवाइस कोई भी हो। 
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में विल कैथकार्ट और मार्क जुकरबर्ग ने WABetaInfo के साथ अपनी कथित बातचीत में मल्टी-डिवाइस सपोर्ट के बारे में बात की। साथ ही अन्य नई सुविधाओं पर भी काम किया। अधिकारियों ने सुझाव दिया कि यह दो महीने की समय सीमा के भीतर शुरू हो सकता है। हालाँकि अप्रैल 2020 से ही इस तरह की बात चली आ रही है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp Multi Device Support
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.