WhatsApp पर अब सभी iOS यूजर्स एडिट कर सकते हैं टेक्स्ट मैसेज, जानें कैसे?

iOS के लिए WhatsApp ऐप वर्जन 23.12.76 के साथ अब सभी iOS यूजर्स व्हाट्सऐप टेक्स्ट मैसेज को एडिट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जून 2023 21:59 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp वर्जन 23.12.76 के साथ अब यूज करें मैसेज एडिट करने वाला फीचर
  • मैसेज एडिट करने की टाइम लिमिट 15 मिनट रखी गई है
  • एडिट करने वाले मैसेज पर होल्ड रखने के बाद चुनना होगा 'Edit' ऑप्शन

WhatsApp में मैसेज एडिट करने का फीचर अब सभी सपोर्टेड Apple डिवाइस के लिए उपलब्ध है

WhatsApp ने आखिरकार भेजे गए मैसेज को एडिट करने की क्षमता को सभी iOS यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया है। अभी तक इस फीचर को सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया था, लेकिन अब App Store पर उपलब्ध लेटेस्ट WhatsApp वर्जन 23.12.76 के साथ यूजर्स भेजे गए टेक्स्ट मैसेज को एडिट कर सकते हैं। एडिट करने की टाइम लिमिट Android के समान 15 मिनट रखी गई है, जिसके मतलब है कि आप अपने द्वारा भेजे गए व्हाट्सऐप टेक्स्ट मैसेज को 15 मिनट के अंदर एडिट कर सकते हैं। ध्यान रहें कि एडिट किए गए मैसेज के नीचे 'edited' लिखा आता है। 

iOS के लिए WhatsApp ऐप वर्जन 23.12.76 के साथ अब सभी iOS यूजर्स व्हाट्सऐप टेक्स्ट मैसेज को एडिट कर सकते हैं। जैसा कि हमने बताया कि एडिट करने की समयसीमा 15 मिनट है। मेटा के स्वामित्व वाली मैसेजिंग सर्विस ने मई की शुरुआत में अपने मोबाइल ऐप और व्हाट्सऐप वेब (WhatsApp Web) पर इस फीचर की बीटा टेस्टिंग शुरू की थी। अब, इस फीचर को iPhone सहित अन्य Apple डिवाइस पर इंस्टॉल WhatsApp पर यूज किया जा सकता है।
Advertisement

यह फीचर यूजर्स के लिए भेजे गए गलत शब्द या पूरे मैसेज को सुधारने में मदद करता है। कई बार यूजर्स किसी मैसेज को भेजने के बाद उसमें कुछ अतिरिक्त बात जोड़ने की सोचते हैं या भेजे गए मैसेज के मतलब को और स्पष्ट बनाने की सोचते हैं, नया फीचर इन सभी स्थितियों में काम आएगा। 
 

iOS पर WhatsApp मैसेज को कैसे एडिट करें:-

  • जिस मैसेज को आप एडिट करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करने के लिए उसे दबाकर रखें।
  • मैसेज कॉन्टेक्स्ट मेन्यू से 'Edit' ऑप्शन को चुनें।
  • टेक्स्ट फील्ड में अपना नया मैसेज लिखें।
  • अपने एडिट किए मैसेज को सेव करने के लिए टेक्स्ट बॉक्स के बगल में हरे चेक मार्क बटन पर टैप करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  9. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.