• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp Status में अब 15 सेकेंड से लंबा वीडियो नहीं होगा अपलोड, जानें कारण

WhatsApp Status में अब 15 सेकेंड से लंबा वीडियो नहीं होगा अपलोड, जानें कारण

Coronavirus Lockdown की वजह से लोग अपने घरों में बंद हो गए हैं। इस वजह से व्हाट्सऐप पर ट्रैफिक का भार बढ़ गया है। इस भार को कम करने के लिए ही स्टेटस वीडियो की लंबाई 15 सेकंड तक की गई है।

WhatsApp Status में अब 15 सेकेंड से लंबा वीडियो नहीं होगा अपलोड, जानें कारण

WhatsApp Status में किया गया यह बदलाव स्टेबल ऐप में लाइव

ख़ास बातें
  • WhatsApp ने 15 सेकेंड वाले वीडियो स्टेटस पर अभी कुछ नहीं कहा
  • यूज़र अब व्हाट्सऐप स्टेटस में 15 सेकेंड से लंबा वीडियो शेयर नहीं कर सकते
  • सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर पर ट्रैफिक को घटाने के लिए WhatsApp का यह फैसला
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown की वजह से लोग अपने घरों में बंद हो गए हैं। बाहर की दुनिया से जुड़ने के लिए उनके पास एक-मात्र सहारा है, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म। यूज़र्स की संख्या में इजाफे के कारण नेटवर्क पर बढ़ते दबाव को कंट्रोल करने के लिए अलग-अलग कदम उठाए जा रहे हैं। YouTube, Netflix और अन्य साइट्स ने कई कदम उठाए हैं। इनमें कम बिटरेट और डिफॉल्ट में रिजॉल्यूशन कम करने जैसे फैसले शामिल हैं। WhatsApp ने भी अपने 'स्टेटस' सेक्शन को लेकर कुछ ऐसा ही कदम उठाया है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अब भारत में यूज़र्स को 15 सेकेंड से ज्यादा लंबे वीडियो को स्टेटस में शेयर करने की अनुमति नहीं देगा।

WABetaInfo द्वारा इस बदलाव के बारे में सबसे पहले जानकारी दी गई। हमने लेटेस्ट बीटा (v2.20.107) और स्टेबल बिल्ड्स (v2.20.89) की जांच एंड्रॉयड के व्हाट्सऐप पर की है, और अब स्वतंत्र रूप से यह पुष्टि कर सकते हैं कि यूज़र्स अब अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर 15 सेकेंड से ज्यादा लंबा वीडियो शेयर नहीं कर सकते। अब अगर आप अपने स्टेटस पर 15 सेकेंड से ज्यादा लंबा वीडियो शेयर करने की कोशिश करेंगे, तो आपको ऐप पर लिखा दिखेगा "माई स्टेटस के लिए भेजे गए वीडियो को पहले 15 सेकेंड तक ट्रिम कर दिया जाएगा।"

हालांकि, यह संदेश थोड़ा कंफ्यूज़िंग है। क्योंकि वीडियो पहले 15 सेकेंड ट्रिम नहीं होता, बल्कि इस वीडियो के किसी भी 15 सेकेंड के हिस्से को चुनकर आप माई स्टेटस में पोस्ट कर सकते हैं। आपको बस करना यह है कि पूरे वीडियो के फ्रेम में से किसी भी 15 सेकेंड के हिस्से को चुनना है, इसके बाद इसे अपलोड कर दें। फिलहाल, यह बदलाव केवल भारत में ही होगा।

खबरों के अनुसार, सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर पर ट्रैफिक को घटाने के लिए यह 15 सेकेंड स्टेटस वीडियो वाला कदम उठाया गया है। हालांकि, इस बदलाव को लेकर WhatsApp द्वारा अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। हमने इस बाबत व्हाट्सऐप को संपर्क किया है। जैसे ही जवाब मिलेगा, हम आपको जरूर अपडेट करेंगे। हालांकि, कई लोग इस 15 सेकेंड स्टेटस वीडियो वाले बदलाव से खुश नहीं है। बता दें कि आपके द्वारा सेट किया गया व्हाट्सऐप स्टेटस आपके कॉन्टेक्ट को सिर्फ 24 घंटे तक दिखता है। इसके बाद यह अपने आप डिलीट हो जाता है। हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि व्हाट्सऐप के इस कदम से सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर का भार कम होता है या नहीं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Coronavirus, WhatsApp Status

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »