WhatsApp में जुड़ रहे हैं नए फीचर्स, वॉलपेपर में भी होंगे कई बदलाव

WhatsApp पर आने वाले बड़े बदलावों में से एक कस्टम चैट वॉलपेपर फीचर है। यह आपको अपनी पसंदीदा चैट और पसंदीदा कॉन्टेक्ट्स के लिए एक कस्टम वॉलपेपर का उपयोग करने का विकल्प देता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2020 12:47 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp को नए अपडेट मिल रहे हैं
  • अपडेट के जरिए फोन में नया एनिमेटेड WHO स्टिकर पैक जोड़ा जाएगा
  • वॉलपेपर को लेकर भी किए जाएंगे कई बदलाव

WhatsApp का नया अपडेट वॉलपेपर को लेकर कई नए फीचर्स लेकर आया है

WhatsApp को नया अपडेट मिला है, जो वॉलपेपर में कुछ सुधार लाएगा, जिसमें विभिन्न चैट के लिए कस्टम वॉलपेपर सेट करने की सुविधा और अपडेट की गई स्टॉक वॉलपेपर गैलरी शामिल है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप मौजूदा डूडल वॉलपेपर में नए रंग भी ला रहा है। वॉलपेपर को लेकर किए गए बदलावों के अलावा, व्हाट्सऐप टेक्स्ट और इमोजी का उपयोग करके स्टिकर को सर्च करने के लिए भी एक विकल्प लाया जा रहा है। WhatsApp मौजूदा WHO स्टिकर पैक को अपग्रेड करने के लिए एक एनिमेटेड वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) "Together at Home" स्टिकर पैक भी ला रहा है, जो यूजर्स को कोरोनावायरस महामारी के दौरान घर में रहने के लिए प्रोत्साहित करता है।

WhatsApp पर आने वाले बड़े बदलावों में से एक कस्टम चैट वॉलपेपर फीचर है। यह आपको अपनी पसंदीदा चैट और पसंदीदा कॉन्टेक्ट्स के लिए एक कस्टम वॉलपेपर का उपयोग करने का विकल्प देता है, जिससे उस कॉन्टेक्ट का चैट बॉक्स आपके नियमित व्हाट्सऐप वॉलपेपर से अलग दिख सकें। यह गलत चैट विंडो पर मैसेज भेजने के उदाहरणों को कम करने में मदद करेगा।
Advertisement

सितंबर में एंड्रॉयड के लिए एक व्हाट्सऐप बीटा कस्टम चैट वॉलपेपर फीचर को लाया गया था। यह शुरू में आंतरिक रूप से टेस्टिंग के लिए पेश किया गया। उस समय यह बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं था। हालांकि, यह सुविधा अब आम जनता के लिए आ रही है।

कस्टम चैट वॉलपेपर के अलावा, WhatsApp नए रंग विकल्पों में डूडल वॉलपेपर ला रहा है। नए वॉलपेपर भी लाए गए हैं, जिन्हें "diverse" कहा जाता है और इसमें कुछ नए डिज़ाइन्स के साथ दुनिया भर की प्रकृति और वास्तुकला की तस्वीरें शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp Update, WhatsApp Update Features
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.