WhatsApp पर आया अब Video Message फीचर! 1 मिनट का शॉर्ट वीडियो चैट में ऐसे भेजें

सेंडर जब वीडियो मैसेज भेजेगा तो वह रिसीवर के चैटबॉक्स में खुद ब खुद प्ले होता दिखाई देगा

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जुलाई 2023 12:50 IST
ख़ास बातें
  • Whatsapp समय-समय पर अपने फीचर्स अपग्रेड करता रहता है।
  • मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने वीडियो मैसेजिंग फीचर भी इंटरफेस में एड कर दिया है।
  • , रिसीवर के पास वीडियो पहुंचने पर ऑटोमेटिकली म्यूट में प्ले होता है।

Whatsapp समय-समय पर अपने फीचर्स अपग्रेड करता रहता है।

WhatsApp में वॉयस मैसेज (voice message) अब वीडियो मैसेजिंग फीचर भी दिया जा रहा है। यह इंस्टेंट वीडियो मैसेज फीचर कहा जा रहा है जिसमें यूजर छोटा वीडियो रिकॉर्ड करके उसे चैट विंडो में ही शेयर कर सकेगा। सुनने में यह जितना उत्साहित करने वाला है, इस्तेमाल करने में उतना ही आसान है। इसके बाद सिर्फ बोलकर ही नहीं, बल्कि चैट में सामने वाले को वीडियो के माध्यम से बात कही जा सकेगी। आइए आपको इसके इस्तेमाल से जुड़ी सारी जानकारी बताते हैं। 

Whatsapp समय-समय पर अपने फीचर्स अपग्रेड करता रहता है। अब मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने वीडियो मैसेजिंग फीचर भी इंटरफेस में एड कर दिया है। अब यूजर 60 सेकंड, यानि 1 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे चैट विंडो में ही रिसीवर को सेंड कर सकेगा। इससे चैट में यूजर एक दूसरे के साथ अपने खास पलों को शेयर कर सकेंगे। मसलन, किसी को जन्मदिन की बधाई देनी हो, कोई अच्छी खबर सुनानी हो, या फिर किसी भी तरह का भावनात्मक पल अब अपने चाहने वालों के साथ वीडियो के रूप में शेयर किया जा सकेगा। 
Advertisement

आपको बता दें कि सेंडर जब वीडियो मैसेज भेजेगा तो वह रिसीवर के चैटबॉक्स में खुद ब खुद प्ले होता दिखाई देगा, लेकिन म्यूट होगा। इसको इस्तेमाल करने का तरीका भी बेहद आसान है। ये ठीक वैसे ही काम करता है, जैसे कि वॉयस मैसेज रिकॉर्ड किया जाता है। रिकॉर्ड करने के लिए यूजर को ऑडियो की बजाय वीडियो मोड को सिलेक्ट करना होता है। फिर बटन को प्रेस कर होल्ड करना होता है और वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। 

बटन पर एक एक्सट्रा स्वाइप के साथ हैंड्स फ्री रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। यह वैसा ही है जैसे ऑडियो रिकॉर्डिंग में होता है। जैसा कि हमने पहले बताया, रिसीवर के पास वीडियो पहुंचने पर ऑटोमेटिकली म्यूट में प्ले होता है। वीडियो पर टैप करने के बाद इसका साउंड एक्टिवेट हो जाता है। यानि कि कंट्रोल यूजर के हाथ में ही रहता है। आने वाले समय में यह सभी यूजर्स के पास उपलब्ध होगा। कंपनी ने फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.