अलर्ट: Whatsapp Group, गूगल सर्च में दिखें, बिना परमीशन कोई भी कर सकता है जॉइन!

WhatsApp groups (व्हाट्सएप ग्रुप) एक बार फिर से गूगल सर्च पर दिखने लगे हैं। इसका परिणाम यह हुआ है कि कोई भी यूजर्स गूगल पर निजी व्हाट्सएप ग्रुप को खोजा जा सकता है और उसमें शामिल हुआ जा सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 जनवरी 2021 13:43 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सएप ग्रुप चैट इनवाइट्स गूगल पर इंडेक्स हो रही है
  • सबसे पहले यह घटना 2019 में सामने आई थी
  • व्हाट्सएप यूजर्स प्रोफाइल भी गूगल पर सीधे एक्सेसबल है

WhatsApp groups (व्हाट्सएप ग्रुप) एक बार फिर से गूगल सर्च पर दिखने लगे हैं।

WhatsApp groups (व्हाट्सएप ग्रुप) एक बार फिर से गूगल सर्च पर दिखने लगे हैं। इसका परिणाम यह हुआ है कि कोई भी यूजर्स गूगल पर निजी व्हाट्सएप ग्रुप को खोजा जा सकता है और उसमें शामिल हुआ जा सकता है। इससे पहले 2019 में ऐसी घटना सामने आई थी और तब इसके सार्वजनिक होने पर कंपनी ने इसे फिक्स कर लिया था। लेकिन ये मामला एक बार फिर 2021 में सामने आ गया है। इस समस्या के कारण लोगों के फोन नंबर और प्रोफाइल पिक्चर गूगल सर्च के माध्यम से सामने आ सकते हैं।
       
ग्रुप चैट इनवाइट की इंडेक्सिंग कर व्हाट्सएप वेब पर कई निजी ग्रुप्स की जानकारी उपलब्ध करवा रहा है। इसमें सर्च के जरिए व्हाट्सएप ग्रुप को खोजा सकता है और उसमें शामिल हुआ जा सकता है। हालांकि इसके बारे हम एक्सेक्ट डिटेल शेयर नहीं कर रहे हैं, लेकिन इसे Gadgets 360 ने खुद से वेरिफाई किया है, जहां गूगल सर्च पर कई व्हाट्सएप ग्रुप को देखा जा सकता है। जिस यूजर्स को व्हाट्सएप ग्रुप के ये लिंक वेब पर मिल जाते हैं वह न सिर्फ ग्रुप में शामिल हो सकता है, बल्कि वह ग्रुप में शामिल अन्य यूजर्स के फोन नंबर और पोस्ट को भी एक्सेस कर सकता है।
    
अपडेट: व्हाट्सएप ने अपने उत्तर में कहा कि, " मार्च 2020 से व्हाट्सएप ने सभी डीप लिंक पेज को ‘noindex' टैग में शामिल किया है, जो गूगल के अनुसार उन्हें इंडेक्सिंग से बाहर कर देगा।" Gadgets 360 यह पुष्टि करने में सक्षम था कि सर्च रिजल्ट अब Google पर दिखाई नहीं देते हैं। हालांकि व्हाट्सएप ने अपने बयान में फिक्स का उल्लेख नहीं किया था।  Rajshekhar Rajaharia जिन्होंने इस इंडेक्सिंग इश्यू को उठाया था उन्होंने इस मामले पर कहा, "'noindex' टैग को जोड़ना उचित समाधान नहीं है, क्योंकि कुछ महीने बाद लिंक सरफेस सर्च रिजल्ट में आने लगते हैं। बड़ी टेक कंपनियों जैसे व्हाट्सएप को यूजर्स की प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए उचित समाधान खोजने की जरूरत है।
 

           
साइबरसिक्योरिटी रिसर्चर Rajshekhar Rajaharia ने Gadgets 360 को गूगल पर व्हाट्सएप ग्रुप चैट इनवाइट के इंडेक्सिंग की जानकारी दी थी। अब यह इंडेक्सिंग एक बार फिर से शुरू हो गई है। खबर लिखे जाने तक 1500 ग्रुप इनवाइट लिंक सर्च रिजल्ट में दिखाई दे रहे थे। गूगल द्वारा इंंडेक्स्ड कुछ लिंक व्हाट्सएप ग्रुप्स पर पॉर्न से संबंधित हैं। वहीं दूसरे कुछ लिंक विशिष्ट समुदाय या इंटरेस्ट के हैं। Gadgets 360 को भी बंंग्ला और मराठी यूजर्स के लिए संदेश साझा करने वाले ग्रुप मिले। इन लिंक्स के जरिए कोई भी आसानी से इन ग्रुप्स में शामिल हो सकता है।          
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Whatsapp web, whatsapp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.