• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप ने विंडोज फोन यूजर के लिए शुरू किए पीडीएफ शेयरिंग और वीडियो ट्रिमिंग फीचर

व्हाट्सऐप ने विंडोज फोन यूजर के लिए शुरू किए पीडीएफ शेयरिंग और वीडियो ट्रिमिंग फीचर

व्हाट्सऐप ने विंडोज फोन यूजर के लिए शुरू किए पीडीएफ शेयरिंग और वीडियो ट्रिमिंग फीचर
विज्ञापन
व्हाट्सऐप भले ही विंडोज फोन के कुछ पुरान वेरिएंट फोन से अपनी इंस्टेंट मासेजिंग सर्विस खत्म कर रहा हो लेकिन कंपनी पूरी तरह से माइक्रोसॉफ्ट के इस मोबाइल प्लेटफॉर्म से अपनी सर्विस खत्म नहीं कर रही। अब फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने विंडोज फोन व्हाट्सऐप यूजर के लिए अपने अपडेटेड वर्जन में कुछ नए फीचर शामिल किये हैं।

व्हाट्सऐप का लेटेस्ट अपडेटेज वर्जन 2.12.344 है। दूसरे फीचर के साथ व्हाट्सऐप के इस अपडेटेड वर्जन से यूजर किसी वीडियो को शेयर करने से पहले ट्रिम कर सकते हैं। इसके अलावा अब विंडोज व्हाट्सऐप यूजर भी एंड्रॉयड व्हाट्सऐप यूजर की तरह डॉक्यूमेंट फाइल शेयर कर पाएंगे।

व्हाट्सऐप वीडियो ट्रिमिंग का फीचर भी उन फीचर में शामिल है जिन्हें व्हाट्सऐप ने हाल ही में अपने ऐप में शामिल किया था। एक ताजा अपडेट के जरिये यूजर एक वीडियो फाइल का साइज़ कंप्रेस कर सकते हैं। इन दो फीचर के जरिये व्हाट्सऐप यूजर को अब किसी वीडियो फाइल शेयर करने पर पहले से ज्यादा अच्छा अनुभव मिलता है।

इसके अलावा, अब व्हाट्सऐप पर विंडोज फोन यूजर अपने दोस्तों के साथ डॉक्यूमेंट भी शेयर कर सकेंगे। लेकिन फिलहाल यह शेयरिंग सिर्फ पीडीएफ फाइल फॉरमेट में ही की जा सकती है। हाल ही में व्हाट्सऐप ने बताया था कि आने वाले दिनों में व्हाट्सऐप से दूसरे डॉक्यूमेंट फाइल टाइप भी साझा किये जा सकेंगे।

गौर करने वाली बात है कि व्हाट्सऐप का यह अपडेटेड वर्जन विंडोज फोन 7.8 यूजर के लिए उपलब्ध नहीं होगा। इस साल के अंत तक इन विंडोज फोन यूजर को या तो नया फोन या फिर व्हाट्सऐप विकल्प तलाशना होगा। पिछले महीने ही व्हाट्सऐप ने घोषणा की थी कि 2016 के आखिर तक कंपनी विंडोज 7.8, सिम्बियन और ब्लैकबेरी ओएस से अपना सपोर्ट खत्म कर लेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Facebook, Microsoft, WhatsApp, Windows Phone
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  4. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  6. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  9. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  10. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »