WhatsApp एंड्रॉयड यूज़र जल्द ही खुश और दुखी होने पर भेज पाएंगे स्टीकर्स

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्ज़न 2.18.189 पर नए स्टीकर्स रिएक्शन फीचर की झलक मिली है। फिलहाल, स्टीकर संबंधित इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है और यह डिफॉल्ट में डिसेबल है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 जून 2018 13:36 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्ज़न 2.18.189 पर नए फीचर की झलक
  • डेवलपमेंट के कारण यह फीचर डिफॉल्ट में डिसेबल है
  • इन स्टीकर्स पैक को सिर्फ एक बार डाउनलोड करने की ज़रूरत है
Facebook ने एफ8 में ऐलान किया था कि WhatsApp यूज़र को ग्रुप कॉलिंग के अलावा स्टीकर्स भेजने की सुविधा मिलेगी। अब, WhatsApp एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्ज़न 2.18.189 पर नए स्टीकर्स रिएक्शन फीचर की झलक मिली है। फिलहाल, स्टीकर संबंधित इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है और यह डिफॉल्ट में डिसेबल है।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp के एंड्रॉयड ऐप के 2.18.120 वर्ज़न पर यह टेस्टिंग शुरू हुई है। डेवलपमेंट के कारण यह फीचर डिफॉल्ट में डिसेबल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसे अगले रिलीज में इनेबल किया जाएगा। यह जब भी आए, स्टीकर बटन को जिफ बटन के बगल में जगह मिलेगी। यहीं से यूज़र को भविष्य में स्टीकर्स भेजने की सुविधा मिलेगी। ये स्टीकर्स पैक में आएंगे, जैसा कि हमें मैसेंजर में देखने को मिला है। इसे डाउनलोड करने के लिए डेटा की ज़रूरत होगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन स्टीकर्स पैक को सिर्फ एक बार डाउनलोड करने की ज़रूरत है। इन्हें रिएक्शन के आधार पर चार कैटेगरी में बांटा जाएगा- LOL (खुशी से संबंधित), प्यार, दुखी और अद्भुत! बीटा वर्ज़न पर नज़र रखने वाली इस वेबसाइट का कहना है कि इन हाव-भाव को व्हाट्सऐप के 2.18.189 वर्ज़न का हिस्सा बनाया गया है।

फिर से बता दें, अभी स्टीकर्स बटन को नहीं देखा जा सकता। बीटा ऐप में भी यह फीचर डिफॉल्ट में एक्टिव नहीं है। लेकिन इस फीचर को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। जैसा कि हमने बताया, फेसबुक के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने एफ8 में ऐलान किया था कि व्हाट्सऐप पर यूज़र जल्द ही ग्रुप वीडियो कॉलिंग का मज़ा ले पाएंगे। यह फीचर लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा अपडेट के बाद उपलब्ध करा दिया गया है। यह फीचर लेटेस्ट वर्ज़न v2.18.189 या v2.18.192 में एक्सेस किया जा सकता है। इसके अलावा कहा गया है कि विंडोज़ फोन में भी ग्रुप वॉयस व वीडियो कॉल फीचर ने दस्तक दे दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.