WhatsApp का पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर अपडेट, हुआ यह बदलाव

Facebook के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप WhatsApp ने अपने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) फीचर को अपडेट किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 जून 2019 10:43 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने अपडेट किया PiP फीचर
  • व्हाट्सऐप के पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर में जानें क्या हुआ बदलाव
  • PiP फीचर पिछले साल दिसंबर से WhatsApp एंड्रॉयड का हिस्सा है

WhatsApp का Picture-in-Picture फीचर अपडेट, हुआ यह बदलाव

फेसबुक (Facebook) के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने अपने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) फीचर को अपडेट किया है। नए अपडेट के बाद अब WhatsApp यूज़र एक चैट से दूसरे चैट पर स्विच करते वक्त भी पॉप-अप विंडो में वीडियो को देख पाएंगे। केवल इतना ही नहीं, यदि WhatsApp बैकग्राउंड में भी चल रहा होगा तो भी वीडियो प्ले होती नज़र आएगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि iPhone यूज़र के लिए एक चैट से दूसरे चैट में स्विच करते वक्त वीडियो पॉप-अप विंडो में प्ले होने वाला यह फीचर पहले से ही उपलब्ध है।

WhatsApp द्वारा एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए जारी नए अपडेट के साथ बैकग्राउंड फंक्शनैलिटी सपोर्ट को भी जोड़ा गया है। गौर करने वाली बात यह है कि ये फीचर अभी तक आईफोन में भी उपलब्ध नहीं है। बता दें कि फिलहाल WhatsApp का यह नया अपडेट अभी टेस्टिंग फेज़ में है और यह कंपनी के WhatsApp बीटा प्रोग्राम का हिस्सा है।
 

WhatsApp एंड्रॉयड के लिए अपग्रेड हुआ Picture-in-Picture (PiP) फीचर

याद करा दें कि पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) फीचर पिछले साल दिसंबर से WhatsApp एंड्रॉयड का हिस्सा है। हालांकि, अब तक यह फीचर इंडीविजुअल चैट और ग्रुप चैट में छोटे से पॉप-अप विंडो को ओपन करता था जिसमें वीडियो प्ले होती थी। लेकिन अब WhatsApp टीम ने PiP फीचर को अपग्रेड कर दिया है। नए अपडेट के बाद एक चैट से दूसरे चैट में स्विच करते वक्त और होम स्क्रीन पर बैक करते वक्त भी वीडियो प्ले होती नज़र आएगी।

WABetaInfo ने बताया था कि PiP फीचर का यह अपडेट WhatsApp बीटा वर्जन 2.19.177 का हिस्सा है। हमने इस वर्जन में पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर के अपग्रेड को वेरिफाई भी किया है। आप चाहें तो गूगल प्ले से भी सीधे WhatsApp एंड्रॉयड के बीटा वर्जन को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर एपीके मिरर से एपीके फाइल को डाउनलोड किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp for Android, WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
  3. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Airtel की नई 5G सर्विस पर विवाद, सरकारी जांच के घेरे में मामला; क्या प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर?
  5. अब ChatGPT बना देगा पूरा PowerPoint प्रेजेंटेशन, OpenAI ने लॉन्च किया नया फीचर
  6. 4 चट्टानें आज धरती से टकराने वाली हैं? NASA ने दिया एस्टरॉयड अलर्ट
  7. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. Xiaomi 17T भारत में होगा 4 जून को लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स
  9. Facebook मैसेंजर पर कैसे करें सीक्रेट कन्वर्सेशन, कोई दूसरा नहीं देख पाएगा
  10. Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.