व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप में वीडियो कॉल के लिए आया अलग बटन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 मई 2017 10:42 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप के लिए नई अपडेट आई हैं
  • अब व्हाट्सऐप में वीडियो कॉल के लिए अलग बटन आ गया है
  • अटैचमेंट बटन किसी चैट में नीचे की तरफ़ दिख रहे हैं
व्हाट्सऐप ने अपने एंड्रॉयड यूज़र के लिए चुपचाप एक नया अपडेट जारी किया है, जिससे इसके यूज़र इंटरफेस में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं। इनमें सबसे अहम है नए वीडियो कॉल बटन का आना और अटैचमेंट आइकन की जगह का बदलना। गूगल प्ले के जरिए जारी किए जा रहे लेटेस्ट अपडेट (वी2.17.146) जारी किए जाने पर आप इन बदलावों को देख पाएंगे।

व्हाट्सऐप में आए इन नए बदलावों को सबसे पहले मार्च में बीटा ऐप (वी2.17.93) में देखा गया था। व्हाट्सऐप ने वीडियो कॉल बटन के लिए अलग आइकन दिया है और इसकी कोशिश वीडियो कॉल को बढ़ावा देने की है। अब किसी चैट में सबसे ऊपर दाहिने कोने पर वॉयस कॉल बटन के साथ नए वीडियो कॉल बटन को देखा जा सकता है। इससे पहले, वीडिो कॉलिंग फ़ीचर वॉयस कॉल बटन के साथ ही था। पहले यूज़र को पॉप मेन्यू से वीडियो कॉल को चुनने के लिए दो बार टैप करने की जरूरत पड़ती थी।

लेटेस्ट वर्ज़न पर व्हाट्सऐप को अपडेट करने पर नए बदलाव देखे जा सकते हैं। सबसे बड़ा बदलाव है अटैचमैंट आइकन का कैमरे के पास, टेक्स्ट बॉक्स में आ जाना। अब किसी डॉक्यूमेंट, लोकेशन, कॉन्टेक्ट या कोई और मीडिया फाइल भेजने के लिए स्क्रीन में ऊपर की ओर नहीं जाना होगा। बल्कि अब आप किसी चैट में कोई भी बटन नीचे दिए आइकन पर क्लिक कर ही साझा कर सकते हैं। अटैचमैंट, कैमरा और वॉयस मैसेज भेजने के आइकन अब एक साथ नीचे की तरफ ही स्क्रीन पर हैं। इसके अलावा अटैचमैंट पर क्लिक करने से ओवरले भी स्क्रीन पर नीचे ही दिख रहा है।

हाल ही में एक रिपोर्ट में पता चला था कि व्हाट्सऐप पर एक नए 'पिन टू टॉप' फ़ीचर की टेस्टिंग की जाा रही है, जिससे यूज़र अपनी पसंदीदा चैट को सबसे ऊपर रख पाएंगे। यह फ़ीचर एंड्रॉयड बीटा यूज़र (2.17.162 या 2.17.163 वर्ज़न) के लिए जारी किए गए नए अपडेट का हिस्सा है। और जल्द ही इस फ़ीचर के आम यूज़र के लिए भी जारी किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp for Android, Social, Apps, Android, WhatsApp Update

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.