• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp एंड्रॉयड पर बदला एक साथ कई तस्वीरें भेजना का अंदाज़, कॉल स्क्रीन में भी है कुछ नया

WhatsApp एंड्रॉयड पर बदला एक साथ कई तस्वीरें भेजना का अंदाज़, कॉल स्क्रीन में भी है कुछ नया

पिछले हफ्ते व्हाट्सऐप पर हर किस्म की फाइल को साझा करने की सुविधा दी गई थी। अब WhatsApp एंड्रॉयड बीटा यूज़र ने नए फ़ीचर की जानकारी दी है। यह नया फ़ीचर मीडिया बंडलिंग है और इसके अलावा नया कॉल स्क्रीन भी रोलआउट किया गया है।

WhatsApp एंड्रॉयड पर बदला एक साथ कई तस्वीरें भेजना का अंदाज़, कॉल स्क्रीन में भी है कुछ नया
ख़ास बातें
  • WhatsApp एंड्रॉयड बीटा यूज़र ने दो नए फ़ीचर की जानकारी दी
  • व्हाट्सऐप बीटा एड्रॉयड यूज़र के लिए फोटो बंडल लाया गया है
  • व्हाट्सऐप के कॉल स्क्रीन में भी मामूली बदलाव देखने को मिला है
विज्ञापन
पिछले हफ्ते व्हाट्सऐप पर हर किस्म की फाइल को साझा करने की सुविधा दी गई थी। अब WhatsApp एंड्रॉयड बीटा यूज़र ने नए फ़ीचर की जानकारी दी है। यह नया फ़ीचर मीडिया बंडलिंग है और इसके अलावा नया कॉल स्क्रीन भी रोलआउट किया गया है।

एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप बीटा एड्रॉयड यूज़र के लिए फोटो बंडल लाया गया है। फोटो भेजने वाले के अलावा रिसीव करने वाले यूज़र भी इस बदलाव को देख पा रहे हैं। व्हाट्सऐप यूज़र अब जब भी अपने दोस्तों को एक साथ कई फोटो भेजेंगे तो वह शख्स तस्वीरों को एलबम के तौर पर रिसीव करेगा। पहले की तरह नहीं, जहां पर एक के बाद एक तस्वीरें आती थीं। इस फ़ीचर को पहले आईफोन के लिए रोलआउट किया गया था। कुल मिलाकर यह एक साथ तस्वीरें भेजने का सुविधाजनक तरीका है। आप जैसे ही एलबम को खोलेंगे सभी तस्वीरें एक पेज में दिखने लगेंगी। इस फ़ीचर से यह भी पता चलता है कि व्हाट्सऐप पर आपको तस्वीरें साझा करने के लिए और जगह मिलेगी।
 
whatsapp

नए अपडेट के बाद व्हाट्सऐप के कॉल स्क्रीन में भी मामूली बदलाव देखने को मिला है। अब यूज़र को किसी व्हाट्सऐप कॉल को रिसीव करने के लिए ऊपर की ओर स्लाइड करना होगा। पहले अगल-बगल स्लाइड करना पड़ता था।

हमने भी लेटेस्ट व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा की जांच की और पाया कि ये फ़ीचर आ गए हैं। एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यूज़र के लिए हर किस्म की फाइल करने की सुविधा भी धीरे-धीरे रोलआउट की जा रही है। हमने भी इस फीचर को इस्तेमाल किया है।
 
whatsapp

पिछले हफ्ते जानकारी मिली थी कि WhatsApp पर सभी किस्म के फाइल को ट्रांसफर करने की टेस्टिंग कर रही है। यह टेस्टिंग एंड्रॉयड, आईफोन और विंडोज फोन पर चल रही है और यह सुविधा फिलहाल सीमित यूज़र के लिए ही उपलब्ध है। नए फ़ीचर के आने के बाद WhatsApp के ज़रिए किसी भी किस्म के फाइल को शेयर करना चुटकियों का खेल हो जाएगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp for Android, Apps
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  2. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  5. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  6. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  7. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  8. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  9. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »