WhatsApp एंड्रॉयड ऐप में आया नया फ़ीचर, अब हर तरह की फाइल शेयर करना संभव

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड यूज़र को आखिरकार हर क़िस्म की फ़ाइल को ट्रांसफर करने के लिए (आर्काइव सहित) सपोर्ट करने वाले फ़ीचर के लिए अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इसके अलावा अब एक साथ कई सारी तस्वीरों को भेजने वाला फ़ीचर (फोटो बंडल) भी अब आम एंड्रॉयड यूज़र इस्तेमाल कर पाएंगे।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 जुलाई 2017 11:29 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड व्हाट्सऐप अपडेट सभी आम यूज़र के लिए उपलब्ध हैं
  • व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप में अब हर किस्म की फाइल शेयर करना संभव होगा
  • नई अपडेट के बाद कॉल स्क्रीन में भी बदलाव हुआ है
व्हाट्सऐप एंड्रॉयड यूज़र को आखिरकार हर क़िस्म की फ़ाइल को ट्रांसफर करने के लिए (आर्काइव सहित) सपोर्ट करने वाले फ़ीचर के लिए अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इसके अलावा अब एक साथ कई सारी तस्वीरों को भेजने वाला फ़ीचर (फोटो बंडल) भी अब आम एंड्रॉयड यूज़र इस्तेमाल कर पाएंगे। गौर करने वाली बात है कि, इससे पहले ये नए व्हाट्सऐप फ़ीचर एंड्रॉयड बीटा ऐप में देखे गए थे और अब इन्हें आम यूज़र के लिए स्टेबल ऐप में रोलआउट किया जा रहा है।

एंड्रॉयड व्हाट्सऐप यूज़र को गूगल प्ले में जाकर ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न डाउनलोड करना होगा। हर क़िस्म की फाइल सपोर्ट और मीडिया बंडल के अलावा, लेटेस्ट व्हाट्सऐप अपडेट के साथ चैट में टेक्स्ट फॉर्मेट करने का भी विकल्प मिलेगा। किसी चैट में टाइपिंग करते समय, यूज़र अब टेक्स्ट को आसानी से बोल्ड, स्ट्राइकथ्रू और इटैलिक करने के लिए उस पर टैप व होल्ड कर सकते हैं। इससे पहले यह फ़ीटर बीटा यूज़र के लिए ही उपलब्ध था।

पिछले महीने, व्हा्सऐप ने एंड्रॉयड, आईफोन और विंडोज़ फोन के सीमित यूज़र के लिए हर क़िस्म की फ़ाइल को ट्रांसफर करने की टेस्टिंग शुरू की थी।

पिछले महीने ही कई बीटा यूज़र को मीडिया बंडल फ़ीचर के लिए भी अपडेट मिला था। फोटो भेजने वाले के अलावा रिसीव करने वाले यूज़र भी इस बदलाव को देख पा रहे हैं। व्हाट्सऐप यूज़र अब जब भी अपने दोस्तों को एक साथ कई फोटो भेजेंगे तो वह शख्स तस्वीरों को एलबम के तौर पर रिसीव करेगा। पहले की तरह नहीं, जहां पर एक के बाद एक तस्वीरें आती थीं। इस फ़ीचर को पहले आईफोन के लिए रोलआउट किया गया था। कुल मिलाकर यह एक साथ तस्वीरें भेजने का सुविधाजनक तरीका है। आप जैसे ही एलबम को खोलेंगे सभी तस्वीरें एक पेज में दिखने लगेंगी। इस फ़ीचर से यह भी पता चलता है कि व्हाट्सऐप पर आपको तस्वीरें साझा करने के लिए और जगह मिलेगी। पिछले महीने इस फ़ीचर को आम आईफोन यूज़र के लिए जारी किया गया था, इसके अलावा कई सारी तस्वीरें भेजने वाला विकल्प भी दे दिया गया था।
Advertisement

नए व्हाट्सऐप एंड्रॉयड अपडेट के साथ ही व्हाट्सऐप के कॉल स्क्रीन में थोड़ा सा बदलाव हुआ है। अब यूज़र को कोई कॉल पिक करने के लिए साइड में स्वाइप करने की जगह ऊपर की तरफ़ स्वाइप करना होगा। बदले हुए व्हाट्सऐप कॉल स्क्रीन को भी पिछले महीने देखा गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp for Android, Apps
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.