व्हाट्सऐप में ग्रुप चैट के लिए आया मेंशन फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 सितंबर 2016 10:07 IST
ख़ास बातें
  • मेंशन फ़ीचर एंड्रॉयड व आईओएस दोनों यूज़र के लिए उपलब्ध है
  • नया फ़ीचर फिलहाल ग्रुप चैट तक ही सीमित है
  • नए फ़ीचर को ग्रुप चैट में "@" लिखकर इस्तेमाल कर सकते हैं
व्हाट्सऐप ने अपने एंड्रॉयड व आईफोन ऐप के लिए नए मेंशन फ़ीचर को इनेबल कर दिया है। व्हाट्सऐप का यह मेंशन फ़ीचर फेसबुक और ट्विटर के फ़ीचर की तरह ही काम करता है। यूज़र को किसी ग्रुप चैट में  "@" लिखना होगा और इसके बाद ग्रुप में शामिल सभी सदस्यों के नाम अपने आप दिखने लगेंगे। गौर करने वाली बात है कि फिलहाल यह फ़ीचर सिर्फ ग्रुप चैट तक ही सीमित है। मेंशन फ़ीचर के बार में सबसे पहले जून में खबर आई थी।

लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के इस नए फ़ीचर से ग्रुप चैट के दौरान किसी खास व्यक्ति को मेंशन कर उसका ध्यान खींचना आसान हो जाएगा। गौर करने वाली बात है कि नया फ़ीचर एंड्रॉयड व्हाट्सऐप के 2.16.259 और इससे ऊपर के वर्जन पर उपलब्ध है। बता दें कि हम पिछले काफी समय से इसी ऐप वर्जन को इस्तेमाल कर रहे हैं और बिना किसी अपडेट के ही हमारे ऐप में नए फ़ीचर को इनेबल कर दिया गया। हालांकि, सबसे पहले इस फ़ीचर को बीटा यूज़र ने देखा और अब यह आम यूज़र के लिए भी उपलब्ध है। बात करें व्हाट्सऐप आईफोन ऐप की तो 2.16.10 और इससे बाद के वर्जन पर यह फ़ीचर देखा जा सकता है।
Advertisement
 

व्हाट्सऐप लगातार अपनी मैसेजिंग सर्विस में नए फ़ीचर शामिल कर रहा है। इनमें सबसे लेटेस्ट मैसेज कोट और रिप्लाई करना है। इस फ़ीचर के जरिए यूज़र किसी मैसेज को कोट कर रिप्लाई कर सकते हैं। मैसेज कोट और रिप्लाई करने के लिए यूज़र को किसी मैसेज पर देर तक प्रेस करना होता है इसके बाद स्टार, डिलीट, फॉरवर्ड और कॉपी के साथ रिप्लाई बटन पर क्लिक कर मैसेज कोट किया जा सकता है।

इसके अलावा व्हाट्सऐप के लीगल इन्फो पेज पर कुछ नई जानकारी दी गई है। कंपनी व्हाट्सऐप ऐप के इस्तेमाल के जरिए बिजनेस कम्युनिकेशन को तलाश रही है। कंपनी द्वारा मैसेजिंग ऐप के लिए बॉट्स लॉन्च करने की खबरें हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.