अब डेस्कटॉप पर भी एडिट होंगे WhatsApp मैसेज, नया फीचर हो रहा है रोलआउट!

इस फीचर के तहत यूजर कोई मैसेज भेजने के 15 मिनट के अंदर उसे एडिट कर सकता है। जाहिर है इस फीचर के जरिए यूजर उनके द्वारा भेजे गए किसी गलत शब्द या मैसेज को सुधार सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जून 2023 19:56 IST
ख़ास बातें
  • एडिट मैसेज फीचर Microsoft Windows ऐप पर जारी किया जा रहा है
  • फीचर फिलहाल कथित तौर पर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है
  • इसमें 15 मिनट की टाइम लिमिट भी रखी गई है

WhatsApp एडिट मैसेज फीचर पहले Android, iOS के लिए जारी किया गया था

WhatsApp ने हाल ही में Android और iOS यूजर्स के लिए एक बेहद अहम और काम का फीचर पेश किया था, जिसके तहत यूजर भेजे गए मैसेज को फिर से एडिट कर सकता है। अब, एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फीचर अब माइक्रोसॉफ्ट विंडोज (Microsoft Windows) ऐप पर जारी किया जा रहा है। फीचर फिलहाल कथित तौर पर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। इसमें 15 मिनट की टाइम लिमिट भी रखी गई है।

WhatsApp के फीचर्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि WhatsApp ने Windows डेस्कटॉप बीटा ऐप के लिए एडिट मैसेज फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मैसेज मेन्यू में एडिट का ऑप्शन दिखाई दे रहा है और यह यूजर्स को भेजे गए टेक्स्ट मैसेज को एडिट करने की सुविधा देता है। यह भी बताया गया है कि यह क्षमता फिलहाल लेटेस्ट डेस्कटॉप ऐप पर केवल चुनिंदा Beta टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि, इससे यह इशारा मिलता है कि फीचर को जल्द ही सभी के लिए जारी किया जा सकता है।
Advertisement

इस फीचर के तहत यूजर कोई मैसेज भेजने के 15 मिनट के अंदर उसे एडिट कर सकता है। जाहिर है इस फीचर के जरिए यूजर उनके द्वारा भेजे गए किसी गलत शब्द या मैसेज को सुधार सकते हैं। 15 मिनट की टाइम लिमिट के लिए रिपोर्ट कहती है कि "बातचीत की प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए मैसेज को एडिट करने की लिमिट निर्धारित की गई है, ताकि यूजर्स लंबे समय के बाद मैसेज को पूरी तरह से बदल न सकें, क्योंकि इस फीचर का उपयोग केवल टाइपिंग त्रुटियों को ठीक करने के लिए किया जाना चाहिए।"

इससे अलग, बता दें कि वॉट्सऐप (WhatsApp) ने हाल ही में एक नए 'Channel' फीचर की घोषणा भी की है। यह एक ब्रॉडकास्‍ट फीचर होगा, जिसकी मदद से लोग या ऑर्गनाइजेशंस अपने फॉलोवर्स को सूचनाएं पहुंचा सकेंगे और उन्‍हें उनके पसंदीदा विषयों पर अपडेट देंगे। पहले इसे कोलंबिया और सिंगापुर में लॉन्च किया जा रहा है। आने वाले महीनों में इस फीचर को भारत समेत बाकी देशों में भी लाया जाएगा। 
Advertisement

वॉट्सऐप के मुताबिक, महत्वपूर्ण अपडेट पाने के लिए ‘चैनल' एक सरल, भरोसेमंद और प्राइवेट तरीका है। ‘चैनल' को ‘अपडेट' नाम के एक नए टैब में लाया जा रहा है। इस टैब में यूजर्स को ‘स्टेटस' और उनके द्वारा फॉलो किए जा रहे ‘चैनल' दिखाई देंगे। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.