WhatsApp लाया नए दिवाली स्‍टीकर्स पैक, अपने मोबाइल पर ऐसे करें डाउनलोड

दिवाली पर आप अपने शुभचिंतकों को संदेश भेज सकें, इसे वॉट्सऐप ने और आसान बना दिया है। वॉट्सऐप ने 'Happy Diwali' स्‍टीकर पैक पेश किया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 नवंबर 2021 10:59 IST
ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप काफी समय से त्‍योहारों पर संदेशों से लबरेज स्‍टीकर ला रहा है 
  • चैट बार में स्माइली आइकन पर क्लिक करके स्टिकर का विकल्प पाया जा सकता है
  • इन सभी स्‍टीकर्स को फ्री में डाउनलोड करके शेयर किया जा सकता है

ये WhatsApp Stickers खासतौर पर दिवाली के लिए डिजाइन किए गए हैं

दिवाली पर आप अपने शुभचिंतकों को संदेश भेज सकें, इसे वॉट्सऐप ने और आसान बना दिया है। वॉट्सऐप ने 'Happy Diwali' स्‍टीकर पैक पेश किया है, जि‍सकी मदद से आप अपने प्रि‍यजनों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यह स्‍टीकर पैक एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्‍ध है, जिसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। वॉट्सऐप बीते काफी समय से त्‍योहारों पर संदेशों से लबरेज एनिमेटेड स्‍टीकर ला रहा है। चैट बार में स्माइली आइकन पर क्लिक करके स्टिकर का विकल्प पाया जा सकता है।
 

WhatsApp पर ऐसे डाउनलोड और शेयर करें दिवाली स्‍टीकर्स

त्योहारों के उत्साह को बढ़ाने और मेसेजेस को मजेदार बनाने के लिए वॉट्सऐप ने मजेदार और कलरफुल दिवाली स्टीकर पैक तैयार किया है। इसमें दिए गए स्टीकर खासतौर पर दिवाली के लिए डिजाइन किए गए हैं। इन स्‍टीकर्स को डिफॉल्ट स्टीकर ट्रे में पाया जा सकता है। अगर आपके ऐप में कोई अपडेट पेंडिंग है, तो पहले उसे अपडेट कर लें। इससे स्‍टीकर डाउनलोड करने और स्‍टीकर पाने में आसानी रहेगी। अगर आप और ज्‍यादा शॉर्टकट चाहते हैं, तो 'हैपी दिवाली' स्टिकर पैक डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

इसके अलावा, नीचे दिए गए स्‍टैप्‍स को फॉलो करके भी आप वॉट्सऐप का दिवाली स्‍टीकर पैक हासिल कर सकते हैं।

1. उस वॉट्सऐप चैट को ओपन करें, जिसमें आप स्‍टीकर भेजना चाहते हैं।
Advertisement
2. अब चैट बार में दिख रहे स्‍माइली आइकन पर क्लिक करें। इसमें दाखिल होने के बाद नीचे इमोजी बोर्ड में स्‍टीकर आइकन पर जाएं। (आईओएस में यह टेक्‍स्‍ट बार के दायीं तरफ है और एंड्रॉयड में जीआईएफ के ठीक बाद स्‍टीकर आइकन मिलेगा)
3. अब प्‍लस आइकन पर टैप करना है और इसके बाद आपको तमाम स्‍टीकर्स नजर आने लगेंगे। इनमें से Happy Diwali स्‍टीकर आपके लिए है। अगर फ‍िर भी यह आपको नहीं मिलता है, तो इस लिंक की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
4. प्रोसेस पूरा होने के बाद ये स्‍टीकर पैक आपके स्‍टीकर बोर्ड में ही दिखाई देगा। इसके बाद जिसे चाहे, शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Diwali, Diwali Stickers, WhatsApp Stickers, android, IOS
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.