मैसेज डिलीट करने को लेकर हुआ यह 'खेल', व्हाट्सऐप ने किया फीचर में सुधार

व्हाट्सऐप ने यूज़र के लिए 'ब्लॉक रिवोक रिक्वेस्ट' फीचर की सुविधा देते हुए चुपके से 'डिलीट फॉर एव्रीवन' फीचर में सुधार कर दिया है। शिकायतें आ रही थीं कि कुछ लोग 'डिलीट फॉर एव्रीवन' फीचर का गलत इस्तेमाल कर रहे थे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 मार्च 2018 13:33 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप ने कुछ यूज़र के लिए 'ब्लॉक रिवोक रिक्वेस्ट' फीचर जारी किया
  • मैसेज डिलीट करने वाले फीचर का गलत फायदा उठाया जा रहा था
  • अब कंपनी ने चुपके से किया इसमें सुधार, नया वर्ज़न भी जारी किया
व्हाट्सऐप ने यूज़र के लिए 'ब्लॉक रिवोक रिक्वेस्ट' फीचर की सुविधा देते हुए चुपके से 'डिलीट फॉर एव्रीवन' फीचर में सुधार कर दिया है। शिकायतें आ रही थीं कि कुछ लोग 'डिलीट फॉर एव्रीवन' फीचर का गलत इस्तेमाल कर रहे थे। ज्ञात हो, हाल में व्हाट्सऐप बीटा (एंड्रॉयड) वर्ज़न में मैसेज को डिलीट करने के लिए 4,096 सेकेंड की सीमा तय की गई थी। विंडोज़ फोन यूज़र के लिए यह सीमा 7 मिनट पहले ही तय कर दी गई थी। दरअसल, शिकायतें मिल रही थीं कि किसी बग के चलते कुछ यूज़र मैसेज डिलीट करने के लिए बढ़ाई गई सीमा का गलत इस्तेमाल कर रहे थे। इनमें से कुछ तो उस मैसेज के असल सेंडर भी नहीं थे। 

देखने में आया कि कुछ यूज़र ने 3 साल पुराने मैसेज तक डिलीट करने शुरू कर दिए। इनमें से कुछ यूज़र दूसरों के किए गए मैसेज को डिलीट कर रहे थे। अब इसमें सुधार करते हुए 'ब्लॉक रिवोक' फीचर लाया गया है। आईफोन के लिए भी व्हाट्सऐप ने अब मैसेज डिलीट करने की सीमा में बदलाव कर इसे 1 घंटा, 8 मिनट और 16 सेकेंड कर दिया है।
Advertisement

डब्ल्यूएबीटा इन्फो के मुताबिक, व्हाट्सऐप ने ऐल्गॉर्थिम में बदलाव कर रिवोक रिक्वेस्ट फीचर दिया है। अब मैसेज का आईडी से मिलना किया जाएगा, फिर वर्तमान तारीख के हिसाब से मैसेज की जांच होगी, तब उसे डिलीट करना संभव होगा। यानी, जिस नंबर से मैसेज किया गया था, उसी से मिटाया जाना संभव होगा। इस बदलाव से मैसेज डिलीट करने का अधिकार सुरक्षित होगा और लोग इस फीचर का गलत फायदा नहीं उठा पाएंगे। आईफोन के लिए व्हाट्सऐप का अपडेट वर्ज़न अब 2.18.31 होगा, जिसके बाद यूज़र 1 घंटे 8 मिनट और 16 सेकेंड की सीमा का लाभ ले पाएंगे। इसमें बातचीत के लिए अलग 'रूम' बनाने का फीचर भी शामिल है। ठीक वैसे, जैसा कि अन्य मैसेजिंग ऐप में रहता है।

नया वर्ज़न डाउनलोड करने के लिए ऐप्पल के ऐप स्टोर में जाना होगा। साथ ही कहा गया है कि नए वर्ज़न में कई बग्स को भी ठीक किया गया है, जिससे यूज़र को किसी भी तरह की कोई समस्या पेश ना आए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.