WhatsApp डार्क मोड को मिला नया अपडेट

WhatsApp डार्क मोड फिलहाल केवल एंड्रॉयड वर्ज़न के लिए बनाए गए बीटा वर्ज़न में उपलब्ध है। इसे स्टेबल वर्ज़न के लिए रिलीज नहीं किया है। इसमें शुरुआत में केवल काला बैकग्राउंड आता था। अब नए अपडेट के बाद इसमें चयन के लिए कुल छह रंग उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 6 फरवरी 2020 14:00 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp Dark Mode अपडेट में पांच नए बैकग्राउंड रंगों को जोड़ा गया है
  • शुरुआत में इस फीचर में केवल काला बैकग्राउंड आता था
  • व्हाट्सऐप डार्क मोड के जरिए यूज़र्स फोन की बैटरी बचा सकते हैं

WhatsApp का लेटेस्ट बीटा अपडेट वर्ज़न v2.20.31 के साथ आता है

WhatsApp के एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न में एक नया बदलाव किया गया है। यह बदलाव व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न में पिछले महीने जोड़े गए डार्क मोड से संबंधित है। व्हाट्सऐप डार्क मोड पर लगातार बदलाव करने में लगा हुआ है। ऐसा लग रहा है कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इस फीचर को पूरी तरह से समस्या रहित बना कर पूरी संतुष्टी के साथ स्टेबल वर्ज़न के लिए लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसमें कोई शक नहीं है कि स्टेबल वर्ज़न WhatsApp में डार्क मोड को कई बेहतर फीचर्स के साथ जारी किया जाएगा।

WABetaInfo के मुताबिक, व्हाट्सऐप ने गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के तहत बीटा ऐप के लिए 2.20.31 वर्ज़न अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में व्हाट्सऐप डार्क मोड में नए सॉलिड रंगों के विकल्प जोड़े गए हैं। बता दें कि डार्क मोड के जारी होने के समय इसमें केवल एक डार्क थीम दी गई थी। अब इस लेटेस्ट अपडेट के बाद WhatsApp Beta यूज़र्स केवल काले रंग के बैकग्राउंड के बजाय कई डार्क रंगों में से एक चुन सकेंगे। आप Gadgets 360 द्वारा लिए गए स्क्रीनशॉट को ऊपर देख सकते हैं। इसमें काले रंग समेत छह रंग देखें जा सकता हैं।
Advertisement

काला रंग ओएलईडी स्क्रीन वाले फोन में बैटरी बचाने के काम आता है। हालांकि अन्य रंगों में इस तरह का असर नहीं होगा, लेकिन ये सभी रंग कम रोशनी में आखों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने में मदद जरूर करेंगे।

हमें एंड्रॉयड के WhatsApp v2.20.31 में ये सभी नए रंग देखने को मिले हैं। यदि आप भी बीटा यूज़र हैं और आपको यह अपडेट नहीं मिला है तो आप इस नए अपडेट को गूगल प्ले स्टोर के बीटा प्रोग्राम सेक्शन में इस अपडेट को जांच सकते हैं या भरोसेमंद वेबसाइट से लेटेस्ट वर्ज़न की एपीके डाउनलोड कर इंस्टॉल कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.