WhatsApp Cashback Offer: व्हाट्सऐप दे रहा है Rs. 105 कैशबैक, इन स्टेप्स को करें फॉलो

कंपनी ने इस ऑफर में कुछ टर्म्स भी रखी हैं। आपको कम से कम 30 दिनों के लिए व्हाट्सऐप यूजर होना चाहिए और अपना बैंक अकाउंट ऐप पर पेमेंट्स सर्विस के लिए रजिस्टर करना होगा।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 13 जून 2022 19:29 IST
ख़ास बातें
  • यूजर्स को 35 रुपये प्रति लेनदेन (कुल 105 रुपये) कैशबैक मिलेगा
  • कंपनी ने इस ऑफर में कुछ टर्म्स भी रखी हैं
  • QR code पेमेंट और कलेक्ट रिक्वेस्ट पर किए पेमेंट्स पर नहीं मिलेगा कैशबैक

कैशबैक ऑफर के लिए आपका WhatsApp लेटेस्ट वर्जन पर होना चाहिए

WhatsApp Payments ने हाल ही में एक नया 105 रुपये कैशबैक ऑफर लॉन्च किया है, जो देश में चुनिंदा यूजर्स को मिलेगा। कैशबैक ऑफर 1 रुपये के न्यूनतम लेनदेन पर मान्य है और आप 35 रुपये से 105 रुपये तक का कैशबैक हासिल कर सकते हैं। यह ऑफर केवल उन Android और iOS पर WhatsApp यूजर्स के लिए मान्य है, जो कम से कम 30 दिनों से सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं। पेमेंट्स को तभी मान्य माना जाएगा, जब ऐप पर कोई गिफ्ट आइकन दिखाई दे। व्हाट्सऐप बिजनेस यूजर्स अभी कैशबैक का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

अप्रैल में, WhatsApp ने एक कैशबैक ऑफर पेश किया था, जिसमें यूजर्स को अन्य व्हाट्सऐप पेमेंट्स इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को तीन ट्रांस्फर करने पर कुल 33 रुपये का कैशबैक मिल रहा था। जबकि यूजर्स पहले 11 रुपये प्रति लेनदेन कैशबैक मिल रहा था, वहीं कंपनी के अनुसार, अब यूजर्स को 35 रुपये प्रति लेनदेन (कुल 105 रुपये) कैशबैक मिलेगा।

कंपनी ने इस ऑफर में कुछ टर्म्स भी रखी हैं। आपको कम से कम 30 दिनों के लिए व्हाट्सऐप यूजर होना चाहिए और अपना बैंक अकाउंट ऐप पर पेमेंट्स सर्विस के लिए रजिस्टर करना होगा। कैशबैक केवल तभी मिलेगा, जब उन यूजर्स को पैसे भेजे जाएंगे, जो WhatsApp Payments का इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी का कहना है कि जब गिफ्ट आइकन दिखाई नहीं दे रहा हो (रिसीवर के नाम के बगल में) तो पेमेंट कैशबैक ऑफर के लिए योग्य नहीं होगी।

इसी तरह, QR code पेमेंट, कलेक्ट रिक्वेस्ट पर पेमेंट, रिसीवर की UPI आईडी दर्ज करके किए गए पेमेंट, और थर्ड पार्टी ऐप यूजर्स को किए गए पेमेंट इस कैशबैक ऑफर के लिए पात्र नहीं होंगे। अगर आप एंड्रॉइड या आईओएस पर व्हाट्सऐप पेमेंट्स यूजर हैं, तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप कैशबैक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
 

How to avail of Rs. 105 cashback on WhatsApp Payments

  1. Google Play स्टोर या ऐप स्टोर से WhatsApp के लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें।
  2. WhatsApp खोलें और अपनी चैट लिस्ट के ऊपर एक गिफ्ट आइकन के साथ एक बैनर आइकन देखें।
  3. WhatsApp Payments इस्तेमाल करने वाले कॉन्टेक्ट को चुनें और चैट बार पर रुपये (₹) आइकन पर टैप करें।
  4. यहां उतनी राशि डालें (1 रुपये या उससे ज्यादा) जिसे आप भेजना चाहते हैं और send बटन पर टैप करें।
  5. अगली स्क्रीन पर अपना UPI पिन डालें।
  6. लेन-देन की पुष्टि करने के लिए इन-चैट कन्फर्मेशन मैसेज देखें।
  7. आपको कैशबैक मिलने की पुष्टि करने वाले मैसेज के लिए WhatsApp Payments सेक्शन पर जाना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.