कुछ WhatsApp एंड्रॉयड यूज़र का पुराना चैट अपने आप हो रहा है डिलीट!

एक WhatsApp बग के बारे में जानकारी सामने आई है जो कई एंड्रॉयड यूजर्स के पुराने चैट को डिलीट कर रहा है। व्हाट्सऐप में यह कमी लंबे वक्त से थी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 जनवरी 2019 18:09 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने बग होने की बात मानी है
  • इस समस्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है
  • WhatsApp एंड्रॉयड यूज़र ने की पुराने चैट डिलीट होने की शिकायत
एक WhatsApp बग के बारे में जानकारी सामने आई है जो कई एंड्रॉयड यूजर्स के पुराने चैट को डिलीट कर रहा है। व्हाट्सऐप में यह कमी लंबे वक्त से थी। इससे कई यूज़र प्रभावित हुए। लेकिन यह ट्विटर के ज़रिए सुर्खियों में आया। कुछ यूज़र्स का मानना है कि यह समस्या इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म द्वारा बीते नवंबर में किए गए ऐलान से संबंधित है। यह जानकारी एक साल से पुराने गूगल ड्राइव बैकअप के अपने आप डिलीट होने से संबंधित थी। WhatsApp ने एक बयान देकर गैजेट्स 360 से इस कमी की पुष्टि की है। हालांकि, इस समस्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।

व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने गैजेट्स 360 को ईमेल में बयान दिया, "हमें इस कमी के बारे में पता है। हम इस समस्या को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।"
Advertisement

इस बग के बारे में सबसे पहले जानकारी व्हाट्सऐप बीटा ऐप पर नज़र रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने बीते हफ्ते दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि यह बग अपने आप ही पुराने मैसेज डिलीट कर दे रहा है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह बग व्हाट्सऐप के पुराने वर्ज़न का हिस्सा है या लेटेस्ट वर्ज़न का।

एक प्रभावित यूज़र ने ट्विटर पर पोस्ट किया, "मुझे यह समस्या जून 2018 से हो रही है। मेरे पुराने अहम मैसेज डिलीट हो रहे हैं। मैंने व्हाट्सऐप को कई ईमेल भेजे, लेकिन अब उन्होंने जवाब भी देना बंद कर दिया है। मैंने सारी कोशिशें कीं। फोन रीसेट किया। अलग व्हाट्सऐप वर्ज़न इस्तेमाल किया। फोन बदला, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया।"
Advertisement

हम स्वत्रंत तौर पर इस समस्या को वैरिफाई नहीं कर सके। हालांकि, कुछ यूज़र का मानना है कि ऐसा व्हाट्सऐप द्वारा नवंबर में लिए गए फैसले के कारण हुआ जिसमें पुराने गूगल ड्राइव बैकअप को डिलीट किया जाना था। फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी ने अपने सभी यूज़र को सूचित किया था कि जिन यूज़र ने गूगल ड्राइव पर एक साल से ज़्यादा वक्त से अपने डेटा और चैट का बैकअप नहीं बनाया था। उनका बैकअप अपने आप डिलीट हो जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp for Android, WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.